29 Mar 2024, 03:17:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

खुल गया बन्द किस्मत का ताला, जल्‍द सातवें आसमान पर रहेगा इन राशियों का भाग्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2019 2:09AM | Updated Date: Nov 25 2019 2:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष, वृषभ, तुला : - आपको अधिक परिश्रम करना होगा। कोई काम पूरा ना हो तो उसे छोड़े नहीं, फिर से प्रयास करें। आपके आत्मविश्वास में थोड़ी कमी आ सकती है। आप किसी को अपने मन की बात बता सकते हैं। किसी भी तनावपूर्ण स्थिति से बच कर निकलना आपके लिए फायदे का सौदा होगा। आप किसी को अपने मन की बात बता सकते हैं। लेकिन हो सकता है किसी गलत आदमी को आप अपने किसी राज की बात बता दें। आप अति संवेदनशील भी हो सकते हैं। आपकी किसी आदत से अन्य किसी को कष्ट हो सकता है। इस बात का आप विशेष ध्यान रखें। जाने अनजाने आप अपनी बातों के द्वारा किसी को नाराज कर सकते हैं। जो काम आपको पसंद नहीं है उसे ना करें। शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मज़बूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। काम के दबाव के चलते मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन के उत्तरार्ध में ज़्यादा तनाव न लें और आराम करें। आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुँच में होगी। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे- तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी। ख़राब मिज़ाज के चलते आप महसूस कर सकते हैं कि आपका जीवनसाथी आपको बेवजह तंग कर रहा है।
 
धनु, मकर, मीन : - दिन में आप को बहुत सारे काम करने होंगे। इसलिए दिन आपके लिए बहुत खास होगा। आप कुछ लोगों को सलाह दे सकते हैं। आपकी सलाह उनके लिए उपयोगी रहेगी। आप अपने काम करने के अंदाज से लोगों पर अपना प्रभाव छोड़ सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को आगे बढ़ने के लिए खुद पहल करनी होगी। इसके लिए समय अच्छा है। आप अपने कामकाज के उन बारीकियों पर विशेष ध्यान दे सकते हैं जिनकी आप काफी समय से अनदेखी कर रहे थे। अपनी महत्वकांक्षाओं को पूरा करने के कई अवसर आपको मिलेंगे। यदि आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए समय अभी ठीक नहीं है। आप अधिक संवेदनशील रहेंगे। आस पड़ोस में आपका कुछ विवाद हो सकता है। कुछ पारिवारिक मामलों में आपको अपना बचाव करना होगा। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हिम्मत न हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। इन नाकामियों को तरक़्क़ी का आधार बनाएँ। मुश्किल घड़ी में रिश्तेदार भी काम आएंगे। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय ज़िंदगी को पूरी शिद्दत से जिएँ। बैंकिग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। पदोन्नति की काफ़ी संभावना है। आप अपनी ख़ुशी दुगनी करने के लिए सहकर्मियों से बांट सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। आपको ख़ुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफ़ी कोशिशें कर सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »