17 Apr 2024, 04:08:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

इन 3 राशिवालों को पहनना चाहिए लाल धागा - चमक जाएगी किस्मत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2019 11:19AM | Updated Date: Nov 18 2019 11:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बताया गया है की कलाई पर धागा पहनना बहुत शुभ होता है। ज्योतिष के अनुसार बहुत सी ऐसी चीजे हैं जो की पहनना हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होती है और उनसे हमे कई प्रकार के लाभ भी होते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन 3 राशि वाले लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर लाल धागा बांध लें तो उनके जीवन में शुभ ही शुभ होना शुरू हो सकता है। कहते हैं लाल धागा हनुमान भगवान का प्रतीक माना जाता है और जो लोग लाल धागे को हनुमान जी को चढ़ावे के रूप में भी चढ़ाते हैं। इसी के साथ ऐसा कहा जाता है जो लोग लाल धागा अपनी कलाई पर बांध लेते हैं उनके लिए लाल धागा बेहद शुभ होता है और वह कुछ ही राशियों के लोग होते हैं। 
 
ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति की अपनी राशि और राशि के अनुरुप वयक्तित्व व व्यवहार होता है। तो ये बात बहुत ही जरुरी है की हम अपनी राशि के अनुसार ही हर चीज़ का पालन करें, वैसे ही धागे का कलर भी आपकी राशि अनुसार होना चाहिए जिससे की आपको उसके फायदे अधिक से अधिक मिले। क्योंकि हमारे जीवन में फायदा और नुकसान इन्हीं राशियों के मुताबिक होती हैं। हालांकि कुछ लोग राशि और ग्रह नक्षत्रो को नहीं मानते हैं। इसलिए उनके लिए ये सारी चीजें बकवास होती हैं। लेकिन जो लोग धार्मिक होते हैं वो राशियों और ग्रह नक्षत्रों को मानते हैं। 
 
आपको बता दें कि धनु, कुंभ और कन्या राशि भगवान हनुमान की प्रिय राशियों में से है । यदि इन 3 राशियों वाले लोग हाथों में लाल धागा धारण कर लें तो उन्हें बहुत से फायदे मिलते हैं । ऐसा करने से उनके जीवन में दुखों का निवारण होता है और उन्हें सुख का भी अनुभव होता है । ऐसा करने से उन 3 राशियों पर हनुमान जी असीम कृपा होती है और उनका व्यापार भी बढ़ जाता है। और घर में सुखी संपन्न में रहता है। और बड़े बुजुर्गों का हमेशा साथ और आशीर्वाद रहता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »