28 Mar 2024, 22:35:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कुंभ राशि के जातकों का गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2019 1:29AM | Updated Date: Oct 24 2019 1:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप सकारात्मक तरंगों से भरपूर हैं। लेकिन इसे औरों के साथ ना बाँटें, लोग आपकी सलाह का सम्मान नही करेंगे। रचनात्मक उर्जा से भरे होने के बावजूद भी चुपचाप बैठा रहना आपके लिए तनाव का कारण बन सकता है, लेकिन इससे परेशान न हों। आपकी पहचान को कोई नुकसान नही होगा, केवल इसमें देरी हो सकती है। ऐसी क्षणिक खुशियों के चक्कर में ना पड़ें जिनकी आपको बाद में काफी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। आप पिछले कुछ दिनों से काफी व्यस्त कार्यक्रम से काम कर रहे हैं और अब समय आ गया है कि आप व्यवस्थित हो जाएँ। आज आप तुलनात्मक रूप से आराम के मूड में रहेंगे लेकिन तब भी कोशिश करें कि आज अपना समय देकर अपने सभी मामलों को व्यवस्थित कर पायें नही तो आने वाले दिनों में सब चीजें और भी उलझती जायेंगी और जैसे ही स्थिति नियंत्रण से बाहर होती दिखेगी, आपको बहुत परेशानी अनुभव होगी।

आज का दिन अपने रिश्तो की खटास और कड़वाहट को कम और सही करने का है, लेकिन आप ही को पहला कदम उठाना पड़ेगा। आपको महत्वकांशा और गर्व को पीछे रखना होगा और चीज़ो को खुद अपने हाथो में लेना होगा, अन्यथा आपका रिश्ता एक उथल पुथल सवारी की तरह आगे बढ़ेगा। आज आपका साथी अपना मन सारे सुझावों के लिए खुला रखेगा। अवसाद और कठिनाइयाँ आज आपके कार्यस्थल पर आने के संकेत दे रही है, हालाँकि अगर आपने अपने पिछले अनुभवों से कुछ सीख ली है तो आप काफी आसानी से इनका सामना करने में सक्षम हो जाएंगे। अपने अतीत से ज्ञान लेना समय की आवश्यकता है। इस चीज़ का सही समय पर इस्तेमाल आपके करियर को काफी गति दे सकता है। आपको अपने निर्णय जल्दी लेने होंगे ताकि वह प्रभावी रहे सके।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »