29 Mar 2024, 15:55:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मकर राशि के जातकों का गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2019 1:26AM | Updated Date: Oct 24 2019 1:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपका झुकाव आज कुछ हद तक आध्यात्मिकता की और रहेगा।आप किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं या किसी तीर्थ की यात्रा कर सकते हैं। प्रेरणात्मक साहित्य पढ़ें या किसी महान नायक की जीवनी पढ़ें, हो सकता है कि इसमें से आपको अपने जीवन के लिए कुछ बहुत अच्छा हासिल हो जाए। किसी गंभीर या कडवी स्थिति से बचने की कोशिश करना ही बेहतर रहेगा। इसके स्थान पर दिमाग को शांत रखकर दिन बिताएं तो राहत महसूस होगी। थोड़ी से मेहनत और धीरज के साथ आपका दिन आज बहुत सफल सिद्ध हो सकता है लेकिन सबसे बड़ी चुनौती धीरज बनाये रखन ही है। आपको समय बहुत ही धीमी गति से सरकता हुआ महसूस होगा और आपको लगेगा कि जिस गति से आप चाहते हैं उस गति से अब कुछ भी नही हो रहा।लेकिन अगर आप जल्दी करने की कोशिश करेंगे तो सारा एजेंडा ही उल्टा-पुल्टा हो जाएगा। अपनी ऊर्जा को नियंत्रण में रखने के लिए दिन की शुरुआत किसी राहत देने वाली एक्सरसाइज से करें।

आप जितना समय अपने पार्टनर को देना चाहते हैं, अपने व्यस्त सेड्युल तथा कई बाहरी कारणों के चलते उतना समय नही दे पायेंगे। आपका अधिकतर समय अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरी करने में ही निकल जाएगा। अपनी भावनाएं अपने पार्टनर को बताना न भूलें और आप पायेंगे कि वह आपकी सोच से भी कहीं अधिक समझदार हैं। ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन के कारण, एक नई ऊर्जा का संचार आप में हो सकता है। आप जीवंत महसूस करेंगे। आप में अधिक से अधिक काम लेने की इच्छा आप में प्रबल होगी और तब भी आप खुश रहेंगे। इससे पता चलता है की चीज़े सकारात्मक दिशा में आगे भड़ रही है। लेकिन इस उत्साह में, अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करे। एक स्वस्थ मन एक स्वस्थ शरीर में रहता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »