19 Apr 2024, 15:18:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि के जातकों का बुधवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 2:58AM | Updated Date: Oct 23 2019 3:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप एडजस्ट करने के मूड में रहेंगे। आपकी लोगों से मिलकर और बातचीत के जरिये किसी समझौते पर पहुचने की कोशिश से आप सबको बहुत अच्छे लगेंगे। आप तुरंत किसी भी समस्या का समाधान निकाल लेंगे। आप इस बात का भी ध्यान रखते हैं कि किस तरह आपके आसपास और खुद को भी खूबसूरत बनाकर रखा जाए और सारे कार्यक्रम तय योजना के अनुसार अच्छे से पूरा हो जाए। जीवन में कई बार चीजें अपने हिसाब से होती हैं और जब कोई भी चीज अपने हाथ में न हो तो धीरज और शांति से इन्तजार करने के अलावा कोई रास्ता नही बचता। अगर आप बेचैनी तथा अधीरता दिखाएँगे तो आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। किसी हिस्से में दर्द महसूस कर सकते हैं। आराम करें और कोई अच्छा सा, खुश कर देने वाला संगीत सुनें, आपको काफी राहत महसूस होगी।

आपके लिए आज भी अपने प्रियतम के करीब आ पाना मुश्किल रहेगा। वास्तव में आप उनके काफी करीब हैं लेकिन अपनी अपरिपक्वता के चलते आप भावनाओं के बदले में उलझे हुए हैं। आप यह चाहते हैं कि आप दोनों शारीरिक और भावनात्मक दोनों ही स्तरों पर और करीब आने से पहले एक दुसरे को अच्छी तरह से समझ और जान लें। इस भावनात्मक गुफतगू के बाद आपके रिश्ते में काफी मजबूती आएगी। जब आप एक नई परियोजना में तल्लीन हो जाओगे तो शायद ही अन्य बातों के लिए आपको समय मिलेगा। आपको सावधान रहने की जरुरत है की रास्ते में आ रही किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी आप से छूट न जाये ! यह एक उच्च स्थान प्राप्त करने में सहायता करने के लिए महत्वपूर्ण संदेश भी हो सकता है। वित्तीय स्थिति स्थिर रहेगी जिसके लिए आप लम्बे समय से प्रयासरत थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »