26 Apr 2024, 02:05:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिंह राशि के जातकों का बुधवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 2:57AM | Updated Date: Oct 23 2019 2:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपको आज कोई अप्रत्याशित अनुभव हो सकता है।ऐसा नही है कि आप इससे परेशान ही होंगे लेकिन इससे आपके मन में हलचल जरूर मच जायेगी। इससे आपके दृष्टिकोण में ख़ासा बदलाव भी आ सकता है। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने न घबराएं लेकिन यह समय अपने स्थान पर दूसरों की भावनात्मक मांगों को प्राथमिकता देने के लिए अधिक उपयुक्त है। आज पानी से जुडी कोई दुर्घटना हो सकती है। इसीलिए अगर आप तैराकी,सीलिंग या सर्फिंग के लिए जा रहे हैं तो अतिरिक्त सावधानी रखें। इसके अलावा आपकी तबियत बहुत अच्छी रहेगी और आप नई व्यायाम या योग कक्षाएं शुरू कर सकते हैं। अपने आसपास किसी से आप और अच्छी शारीरिक फिटनेस हासिल करने के लिए प्रेरित होंगे।

आपके लिए खुशियाँ मनाने का समय है।जो लोग विवाहित हैं उन्हें कोई व्यक्तिगत खुशी मिलेगी जैसे बेहतरीन साथ का एक और वर्ष पूरा होने या परिवार में नये मेहमान के आने की ख़ुशी।जिनका अभी विवाह नही हुआ है, उनके रिश्ते को परिवारवालों की ओर से जो काफी समय से इस रिश्ते का विरोध करते आ रहे हैं, उनकी तरफ से हरी झंडी मिलने की संभावना है। जहां तक वित्तीय मामलों का संबंध है, आज आप एक बुद्धिमान निर्णय लेंगे। सलाह आपका उचित मार्गदर्शन करेंगी, तो आज छोटे लाभ से संतुष्ट रहे। शेयर बाज़ार में लगे लोग आज बड़े शेयरों के निवेश से बचे। अपने भीतर की आवाज सुनकर अपने अंतर्ज्ञान से काम करे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »