20 Apr 2024, 00:53:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तुला राशि के जातकों का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2019 1:30AM | Updated Date: Oct 22 2019 1:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगर कुछ लोग आपको नहीं समझ पा रहें हैं तो उन्हें अपना हरेक काम समझाने में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद ना करें। वे कभी नही मानेंगे। आप काफी व्यस्त रहेंगे लेकिन आपको आने वाली जरूरतों के कारण पहले वाली योजनाओं में भी कुछ बदलाव करने पड सकते हैं। स्थिति की मांग के अनुसार कार्य करें। आज आप ऊर्जा से भरे और बिलकुल तनावरहित महसूस कर रहे हैं। आप अपने आसपास सबसे अलग दिखेंगे और लोग आपका सकारात्मकता और जोश से भरा हुआ व्यवहार खूब नोट करेंगे। सक्रिय दिमाग के साथ साथ, आज आपका शरीर भी खूब स्वस्थ है। खेलों से जुड़े और एथलीटो के लिए आज का दिन ख़ास है क्योंकि सफलता की संभावनाएं काफी अधिक हैं।

आप अपने सम्बन्ध से खुश और संतुष्ट हैं लेकिन इसी सम्बन्ध में और आगे बढ़कर आप और भी अधिक ख़ुशी हासिल कर सकते हैं, आपको नयी बातें भी पता चलेंगी। अगर देखना चाहते हैं तो कुछ ऐसा करें जो आपके पार्टनर को पसंद नही है तब भी आप पर गुस्सा होने की बजाय वे आप को ये समझायेंगे कि आपको ऐसा क्यों नही करना चाहिए था ?आपको काफी अच्छा लगेगा। आज का दिन सट्टा उद्यम के लिए उपयुक्त है पर बिना सोचे समझे कोई निर्णय न ले। अगर आप गणना करके जोखिम लेंगे तो लाभ में रहेंगे परन्तु याद रखे अज्ञानता में लिए गया फैसला नुकसान दिला सकता है इसलिए फिलहाल लाटरी के मकड़जाल में न फसे। बिना सोचे समझे सट्टा खेलना या निवेश करना हानिकारक है जिसमे भाग्य भी आपकी सहायता नहीं कर सकता परन्तु अगर आप हर सिक्के के पहलु पर गौर करके निवेश करेंगे तो आपका निवेश उचित दिशा में जाएगा जो की फायदेमंद साबित होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »