29 Mar 2024, 05:33:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तुला राशि के जातकों का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 1:26AM | Updated Date: Oct 21 2019 1:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप आजकल हर किसी की नजर में हैं।जल्दी ही आप अपने दुश्मनों को पहचान जायेंगे।इनसे निपटते हुए सावधान रहें क्योंकि ये लोग आपको भड़काकर आपको गलत साबित करना चाहते हैं। यदि बहुत ज्यादा विरोध हो रहा हो तो पीछे हट जाएँ। हालाँकि आपको कोई ऐसा भी मिलेगा जिसपर आप यकीन कर सकते हो। आप किसी भी स्थिति के लाभ-हानि के बारे में अच्छी तरह नही सोचते हैं। जो कुछ आपके रास्ते में आ जाता है, उसे सहज भाव से स्वीकार कर लेते हैं। आपकी ग्रहों की स्थति उर्जादायी है। इस उर्जा का प्रयोग अपने रास्ते में आने वाले एक अवसर को समझने के लिए करें और देखें कि क्या होता है, अपने स्वास्थ्य से शुरुआत करें। तले-भुने खाने से बचकर रहें, अच्छी नींद लें।

आज का दिन अपने परिवार के साथ बिताएं। आप परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम भी पूरा कर सकते हैं। अपने बच्चो को खिलाने या उनकी मनपसंद जगह पर पिकनिक के लिए ले जाएँ। अपने माता-पिता या बहन -भाइयों के साथ भी समय बिता सकते हैं। शाम को रोमांस और अन्तरंग मुलाकात के नाम कर दें। आप आज अपने पार्टनर की भावनाएं गहराई से टटोल सकते हैं। आप एक लंबे समय से सीधे और संकीर्ण रास्ते में कठिन काम कर रहे है, लेकिन आज आप अपने कार्य को पूरा करने के लिए प्रवंचना या चतुराई का सहारा ले सकते है, हालाँकि ये एक अनावश्यक जोखिम है। लोग आसानी से आपके तंत्र को पहचान लेंगे और इसे अपराध के रूप में लेंगे और आपने सालो से जो प्रतिष्ठा कमाई है वो आप गवां सकते है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »