29 Mar 2024, 01:30:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिंह राशि के जातकों का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 1:24AM | Updated Date: Oct 21 2019 1:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपके मुख्य शब्द आराम और राहत रहेंगे। आप पिछले कुछ दिनों से बहुत मेहनत कर रहे हैं और अब इस मेहनत का आनंद लेने की बारी है, बहुत बड़ी पार्टी ना रखें। छुट्टी का दिन शांति से बिताएं। अपने किसी विशेष प्रियजन से बात कर लेने से आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी। आज रोड पर छोटी मोटी दुर्घटना होने की काफी आशंका बनी हुई है। इसीलिए गाडी चलाते हुए या गली पार करते हुए काफी सावधान रहें क्योंकि टक्कर हो सकती है। यहाँ तक कि अगर आप सावधान भी हैं तो भी आपको औरों की लापरवाही से चोट लग सकती है। इसीलिए रक्षात्मक तरीका अपनाएँ। आज थोड़ी सी अतिरिक्त सावधानी रखने से आप बहुत बड़ी परेशानी से बच जायेंगे।

आप किसी के दिल में हमेशा के लिए जगह बना सकते हैं। आपके इस नए अफेयर की शुरुआत काफी ताजगी भरी और अन्तरंग होगी। आपका दिमाग काफी मुक्त रहेगा और आप दिखावे से प्रभावित हुए बिना सच्चे प्यार और सच्चे सम्बन्ध की तलाश में रहेंगे। पिच्च्ले समय के कडवे अनुभवों को रुकावट न बनने दें। अगर आपको डर लग रहा है तो सावधानी से आगे बढ़ें। आप समय के महत्व को जानते हैं और आप आज एक लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में काम करेंगे। आप सही रास्ते पर हैं। कड़ी मेहनत करे, सफलता आप से दूर नहीं है। आपकी वित्तीय स्थिति स्थिर है और इसलिए आप व्यापार और शेयरों में कुछ जोखिम ले सकते हैं। आय के नए अवसर आज दिखाई दे सकते हैं। आगे जाने से पहले अपने शुभचिंतकों से परामर्श करें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »