29 Mar 2024, 14:19:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मार्गी शनिदेव इन 5 राशियों के लिए खोलेंगे कुबेर का खज़ाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2019 12:56AM | Updated Date: Oct 20 2019 12:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शनि का नाम सुनते ही अच्छे अच्छे लोग थर थर कापने लगते है। शनि को पापी और क्रूर गृह मन जाता है लेकिन ऐस बिलकुल ऐसा नहीं है। शनिदेव को न्याय के देवता कहाँ जाता है। कहाँ जाता है की शनिदेव आपके कर्मों के अनुसार आपको फल देते है इसलिए उनको कर्मप्रधान देवता भी कहा जाता है। शनिदेव एक ही घर में ढाई साल तक रहते है और बहोत धीमे गति से चलते है। इस साल शनि धनु राशि में वक्री अवस्था में चल रहे थे। जब शनिदेव मार्गी होते है तो सभी राशियों को अच्छा फल प्रदान करते है। लेकिन इन राशियों के लोगों के लिए बेहद ही खास योग बन रहे है। तो आईये जानते है वह कौनसी खुशकिस्मत रशिया है।

पहली राशि है मेष राशि : आपका बुरा समय अब खत्म हो गया। शनिदेव के मार्गी होने से आप नयी ऊंचाईको छू सकते हों। पैसों की समस्या धीरे धीरे खत्म होगी और बड़ा आर्थिक लाभ होने के भी संकेत है। दोस्तों से रिश्तेदारों से नोकझोक हो रही थी बो अब समाप्त होगी। नए रिश्ते बनेंगे, रिश्तों में मधुरता आएगी।
 
दूसरी राशि है मिथुन राशि : जीवन साथी के साथ जो अनबन चल रही थी बो समाप्त हो जाएगी। जीवनसाथी का सुख मिलेगा। आपके जीवन साथी को अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे है। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक धनलाभ होगा, विदेश से धन प्राप्त होने के योग है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे है।
 
तीसरी राशि है सिंह राशि : पिछले कुछ सालों से सिंह राशि के लोगों ने बहोत सहा है, मान सन्मान खोया, लोगों की नौकरी तक चली गयी, पैसे पैसे के लिए मोहताज हो गए थे, कर्जा हो गया था। शनि के पंचम स्थान में केतु के साथ युति होनेसे सिंह राशिको ये सब भुगतना पड़ा था और सारे उपाय करने के बाद भी कुछ हासिल नहीं हो रहा था। किन शनिदेव के मार्गी होने से इनकी किस्मत चमक जाएगी, मान सन्मान बढ़ेगा, संतान सुख नहीं मिल पा रहा था तो अब मिलेगा, कर्जों से मुक्ति मिलेगी, पिताजी के साथ अनबन चल रही थी बो अभी समाप्त होगी। पैतृक सम्पति मिलने के योग भी बन रहे है. अच्छी नौकरी मिलने के योग है या कोई नया बिज़नेस आप शुरू कर सकते है।
 
चौथी राशि है तुला राशि : तुला राशि का अच्छा समय शुरू होगा। धन मिलेगा। धन आगमन के नए रास्ते खुलेंगे, मान सन्मान में वृद्धि होगी। आपका फसा हुआ अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। ससुराल पक्ष से मदत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ ब बाहर घूमने फिरने के योग बन रहे है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। 
 
आखरी राशि है कुम्भ राशि : कुम्भ राशि के लोगों को नया वाहन, नया मकान बनने के योग है। अचानक भारी धनलाभ हो सकता है, पैतृक सम्पति मिलेगी। जिनकी अभी तक शादी नहीं हुयी उनके शादी के योग बनेंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने की सम्भावना बन रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »