29 Mar 2024, 11:56:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मकर राशि के जातको का गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 2:45AM | Updated Date: Oct 17 2019 2:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपसे अत्यधिक काम की अपेक्षा की जायेगी, आप कुछ भी किस्मत के भरोसे या कोई छोटा सा भी काम किसी और के भरोसे नही छोड़ सकते। हालाँकि दिन के अंत में कोई बहुत अच्छी खबर मिलेगी जो आपके प्रयासों की सफलता से सम्बंधित होगी। आपको किसी बुजुर्ग मित्र या सम्बन्धी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं इसीलिए यह समय उनके संपर्क में रहने के लिए बिलकुल ठीक है। इसी तरह, आपको अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भी सावधान रहना होगा। आप खाने की महता को आज महसूस कर पायेंगे और संतुलित खाने अपनाने की दिशा में पहला कदम उठाएंगे। इससे आपके और आपके परिवार की सामान्य सेहत में काफी सुधार होगा।

आज आप और आपके पार्टनर दोनों ही के पास नए आईडिया हैं। आप एक साथ या तो अपने ऑफिस या घर पर ही अपने करीबियों के लिए छोटी सी पार्टी रख सकते हैं। यह दोनों ही चीजें समाज में आपके रुतबे को बढाएंगी और इससे आपको लोगों के साथ और बेहतर सम्बन्ध बनाने में मदद मिलेगी। केवल अपने शुभचिंतकों को ही न बुलाएँ, औरों को भी बुला सकते हैं। आज आप एक दार्शनिक मुद्रा में रहेंगे और गहरी सोच वाली ऐसी किसी भी नौकरी में आज आप सफलता को छुएंगे। शिक्षकों, वकीलों, दार्शनिकों, प्रचारकों और राजनेताओ के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। लेकिन आपको सांसारिक एवं जीवन के गहरे सवालों के बीच ध्यान देने की जरूरत है। व्यावहारिक स्थिति से अपना मुख मोड़ना आज आपकी सबसे बड़ी समस्या है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »