28 Mar 2024, 19:14:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

दिवाली की रात 1 रुपए के सिक्के का करें ये उपाय, होगा लाभ ही लाभ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 11:19AM | Updated Date: Oct 16 2019 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिवाली का पर्व अपने साथ ढ़ेरों खुशियां लेकर आता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से साल भर घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। ऐसे में अगर कुछ ज्योतिषीय उपाय किए जाए तो दिन दोगुनी और रात चौगुनी तरक्की हो सकती है। बताए जा रहे उपायों में से आप कई उपाय भी कर सकते हैं या सिर्फ कोई भी पांच उपाय भी कर सकते हैं। 
 
1.दिवाली की रात को मां लक्ष्मी के चरणों में एक रुपए का सिक्का रखें। अब पूजन के बाद इसे घर की छत के बीचों-बीच रख दें। अब इस पर एक दीपक रख दें। सिक्के को रातभर ऐसे ही रहने दें। अब अगली सुबह इसे अपने धन रखने के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से धन का अनावश्यक खर्च कम होगा।
 
2.दिवाली के दिन घर के चारों दिशाओं में चार अलग-अलग दीपक रखें। इन सभी में सरसों का तेल डालें। साथ ही दीयों में एक रुपए के सिक्के भी डालें। अब इन्हें करीब दो से तीन घंटे जलने दें। अगली सुबह इन सिक्कों को अपनी पर्स में रख लें। इससे धन की वृद्धि होगी।
 
3.अगर आपके पास पैसा नहीं टिकता है तो दिवाली की रात को देवी मां के पास एक रुपए का सिक्का चढ़ाएं। अब पूजा के बाद इसे लाल रेशमी कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें। इससे मां लक्ष्मी का घर में वास होगा।
 
4.दिवाली की रात को चांदी की एक डिब्बी में थोड़ा नागकेसर और एक रुपए का सिक्का रखें। ऐसा करने से कभी पैसों की कमी नहीं होगी।
 
5.जिनके पास पैसा नहीं टिकता है उन्हें दिवाली की रात एक लाल रेशमी कपड़े में एक रुपए का सिक्का और एक पीली कौड़ी बांधकर रखनी चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »