20 Apr 2024, 13:35:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

आज इन 4 राशि वाले रखें खास ध्यान, छोटी सी गलती...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 11:24AM | Updated Date: Oct 14 2019 11:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष 
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। साथ ही एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। किसी दोस्त की पार्टी का निमंत्रण आ सकता है। आज लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। आज कुछ नए लोगों से मदद मिल सकती है। आज आपके मन में कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। आज का दिन आप में से कुछ के लिए काफी विवादास्पद साबित हो सकता है। आपको अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा। नए वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते है, उन्हें किसी जमीन से फायदा हो सकता है।
 
वृषभ
नए व्यापार संबंधों और सौदों को अंतिम रूप देने के लिए के लिए यह एक सही समय है। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। विवाहित लोगों की जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज आपको किसी पारिवारिक काम की वजह से दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक चिंतन से मन को शांति मिलेगी। आप में से कुछ अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। जमीन और मकान पर से आपको लाभ हो सकता है। गाय को केला खिलाएं। धन का व्यय अच्छे कार्यों में हो सकता है।
 
मिथुन
आज का दिन ठीक बीतेगा। कारोबार में किसी बड़ी कंपनी से डील का ऑफर आ सकता है। कुछ खास रिश्तों को मजबूत करने की कोशिश आप कर सकते हैं। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी ना करें। आज आपको आध्यात्मिक प्रगति करने के भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपको शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक समारोह में परिवार के साथ शामिल होना सबके लिए अच्छा अनुभव रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के भी चांस हैं। आज बच्चों के साथ शाम को कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। गाय को रोटी खिलायें, धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी।
 
कर्क
अपनी बात खुल कर कहने का प्रयास करें। आज किसी परिस्थिति को अनदेखा करने का प्रयास न करें। आज किसी की बातों में न आयें, किसी और की बात पर सोच विचार कर के ही भरोसा करें। किसी तरह के विवाद में न पड़ें। मन में नए विचार आएंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। आज आपकी दिनचर्या में कुछ बदलाव आ सकते हैं, ये बदलाव आपके लिए महत्वपूर्ण रहेंगे। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। किसी तीर्थ यात्रा का आयोजन हो सकता है। आर्थिक उन्नति हेतु विचार-विमर्श लाभकारी रहेगा। सामाजिक सेवा व दान-पुण्य के कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। दोस्तों के साथ बाहर घूमना आपके मन को खुशी देगा। बिजनेस में कुछ करीबी लोग घर पर आयोजन में शामिल हो सकते हैं।
 
सिंह
आज आपको कुछ तनावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मन में असुरक्षा का भाव रहेगा। यात्रा थकाऊ रहेगी। आज अपने कामकाज में आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी। परिवार और भूमि-भवन के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। आज आप कुछ नया न कहें और न करें। प्रेमी आज विवाह का फैसला कर सकते हैं। आज रिश्तेदारों से संबंध अच्छे बनेंगे। सेहत को दुरुस्त रखने के लिए वसायुक्त और तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें। भाग्यशाली समय होने के कारण मनचाहा काम होता रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। अपने घर के कार्यों में रुचि लेंगे। देवी मां को पुष्प अर्पित करें, आपके साथ सब अच्छा होगा। धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज पैसों से
जुड़े लेन-देन करने से आपको बचना होगा। किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देने से बचें।
 
कन्या
आज आप कोई नया काम करने की सोचेंगे। आज आपके काम की प्रशंसा भी होगी। आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। अचानक से आपके घर पर कोई मित्र आ सकता है। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे लेकिन खर्च में इजाफा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। आज समय आपके लिये अनुकूल नही है। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं, आपको ऐसा लगेगा कि सब आपके खिलाफ हो रहा है। छात्रों का उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी बड़ी कम्पनी से करार कर सकते हैं। आपको सफलता मिलेगी। सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है।
 
तुला
आज आप जो भी कार्य दूसरों की भलाई के लिए करेंगे, उस कार्य में आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी और आप बहुत महत्वपूर्ण लोगो के साथ संपर्क स्थापित कर सकते हैं। जॉब में आपके कार्यों से आपके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको इनका समाधान तुरंत करना चाहिए।
 
वृश्चिक
अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। मीठे खानपान में रूचि रहेगी। आप स्वयं पर लगे प्रतिबंधों के खिलाफ आजादी की लड़ाई लडने के मूड में हैं। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, बशर्ते आप उसके लिए तैयार हों। मित्र आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। लव लाइफ में थोड़ा तनाव संभव है।
 
धनु
आज नौकरी में पदोन्नति के आसार है। अगर आपसे ये समस्याएं नहीं सुलझ रहीं है तो उन लोगों से मदद लें जिन पर आप विश्वास कर सकते हैं। रुका हुआ पैसा तथा पैसा वसूली में सफलता मिलेगी। मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ वृद्धि होगी। स्टूडेंट्स अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। नेत्र विकार से कष्ट रहेगा। आप स्टॉक और प्रॉपर्टी में नए सिरे से निवेश करेंगे।
 
मकर
आज किसी भी नए कार्य को करने से पहले माता पिता का आशीर्वाद लेना ना भूलें। आशा व निराशा के बीच तनाव व चिंता रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी तथा भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। पार्टनर के साथ प्यार से पेश आएं। वाद विवाद से बचें। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। इस राशि के जो लोग समाजिक संगठन से जुड़े हैं, उन्हें समाज में सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए।
 
कुंभ 
आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। आपको रुचिकर मित्रों और स्वजनों के साथ घूमने-फिरने से आनंद-उल्लास प्राप्त होगा। पारिवारिक मामलों की उलझन, कार्य स्थल पर आपको कठोर निर्णय और गुस्सा दिला सकता है। धनहानि की आशंका है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। विदेश से आपको अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है। जीवन उसी तरह बढ़ रहा है, जैसा आप चाहते थे।
 
मीन
आज परिवार के सदस्यों की सहयोग से आप समस्या का समाधान करने में सफल रहेंगे। आपका पारिवारिक जीवन आरामदायक परिवेश से खुश रहेगा और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता हासिल करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। किसी पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। रचनात्मक तथा बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। मानसिक शान्ति तो मिलेगी,परन्तु आत्मविश्वास में कमी आयेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »