16 Apr 2024, 18:22:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कुंभ राशि के जातकों का शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2019 12:55AM | Updated Date: Oct 11 2019 12:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपको यह अनुभव करने की जरुरत है कि अतीत से चिपके रहने से आपको कोई लाभ होने वाला नहीं है। आपको अपने अतीत से सीखना जरुर है ,परन्तु उसे पकड़े रहने से बात नही बनेगी। अगर आप आज यह समझ पाने में कामयाब हो जाते हैं तो पिछले कुछ समय से आपके जीवन में चली आ रही बड़ी समस्याओं को सुलझाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा। आपकी सेहत आज बहुत अच्छी है और इसे अच्छी बनाये रखने के लिए आपको हर रोज सुबह हलकी-फुलकी एक्सरसाइज करने की आदत डालनी होगी।
 
आज इसकी तरफ पहला कदम बढाने के लिए बहुत अच्छा दिन है।आप शाम तक दांत में दर्द महसूस कर सकते हैं।अपनी अच्छी सेहत को बनाये रखने के लिए आपको अपने खाने का पैटर्न तुरंत ही बदलना होगा। आप अपनी लव लाइफ को बिना किसी बात के उलझा रहे हैं। इसका कारण यह है कि आप अपने सामने देखने और उसे स्वीकार करने से कतरा रहे हैं। आपको खुले दिमाग से स्थिति का बिलकुल स्पष्ट मूल्यांकन करने और उसी के अनुसार सही रास्ता चुनने की आवश्यकता है।
 
आपको यह देखना होगा कि किस रास्ते पर चलकर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और फिलहाल आप अपने अहम के बस में होकर किस रास्ते पर चल रहें हैं। आप कुछ समय से अपनी विलम्ब परियोजनाओं के लिए धन संचित कर रहे थे और अब अपनी योजनाओ के क्रियान्वयन का ये सही समय है। जब आप कुछ वस्तु खरीदने जायेंगे तो हो सकता है की आप कुछ बड़ी एवं सुव्यस्थित चीज को देखकर उसे खरीदने की सोचे परन्तु आपको अपने बजट के भीतर रहकर ही काम करना है। व्यय आज अपरिहार्य हैं, लेकिन आज अनाव्यशक चीजों पर खर्च करने से बचे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »