29 Mar 2024, 00:58:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

आज के दिन इस राशि के लोगो पर रहेगी हनुमान जी की असीम कृपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2019 10:55AM | Updated Date: Aug 27 2019 11:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों पर अगर कोई परेशानी आती है तो बजरंगबली तुरंत ही उसका निवारण कर देते हैं। इस राशि के लोगों की अपनी इच्छाशक्ति और ध्यान केन्द्रित करने की क्षमता बहुत ही मजबूत होती है। आपका स्वास्थ्य सही रहेगा और घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को जल्द कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में तरक्की होगी और नए अवसर मिलेंगे। क्रोध से बचें और सच्चे मन से बजरंगबली की पूजा करें। हर तरह के वाद-विवाद से बचने के लिए वाणी पर संयम रखें।

तुला राशि- तुला राशि के जातकों का समय बहुत शुभ होने वाला है। आप पर हनुमान जी की कृपा बनी रहेगी। जो व्यक्ति व्यपारी है उसे व्यपार में बहुत ज्यादा लाभ होने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन होने के योग है। आपके शहर से बाहर जाने के योग बन रहे है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से आपको बहुत ज्यादा लाभ होगा।

मकर राशि- मकर राशि के जतकों पर हनुमान जी की विशेष कृपा बनी हुई है। आपके जीवन में कई तरह के बादलाव होने वाले है। आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव होने वाले है। आपके सभी रूके हुए काम पूर्ण होने वाले हैं। आपको अपने सभी कामों में सफलता प्राप्त होगी। आपको अचानक से दन की प्राप्ति हो सकती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »