28 Mar 2024, 22:33:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मकर राशि के जातको का सोमवार को शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2019 2:25AM | Updated Date: Aug 26 2019 2:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपने किसी परियोजना में अपना काफी समय और प्रयास लगाये हैं और आपको अब इसका फल मिलना शुरू हो जाएगा। दूरदृष्टि के साथ साथ आपके दृढ संकल्प और प्रयास भी रंग लाये हैं। आप कुछ नए बदलाव करना चाह रहे हैं, लेकिन वित्तीय बाधाएं हैं। आज आप सीमित साधनों से ही इन कामों को पूरा करने के सृजनात्मक तरीके खोज लेंगे।

मकर स्वास्थ्य और कल्याण- आप आज छोटी लेकिन बार बार हो जाने वाली स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से परेशान महसूस कर रहे हैं। अपनी समस्याओं का इलाज अपने पास पड़ी दवाईयों से करना बंद करें खासकर जब आप इतने लम्बे समय से उनके लक्षण देख रहे हैं। आपको समस्या की जड़ तक पहुंचने के लिए किसी विशेषज्ञ की सहायता लेनी होगी तभी आपको इस रोज रोज की समस्या से छुटकारा मिलेगा।ऐसे ही कोई भी दवा लेने से नुक्सान ही होगा।
 
मकर प्यार और संबंध- भाग्य लक्ष्मी और पोषण से संभंधित ग्रह आज आपकी राशि में चमक रहे है। अपने प्यार को एक आरामदायक अनुभव से रूबरू कराएं। अपने प्यार को महसूस करायें की वो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ग्रहों की स्थिति आपके प्यार के जीवन की रक्षा करेगा। ये समय प्रेम में डूबने का समय है। आज आपको अपने साथी के साथ कुछ निजी और अंतरंग समय मिल सकता है। 
 
मकर कैरियर और धन- आज आप जो भी कार्य करेंगे, सफलता आपके कदम चूमेगी। अगर आप एक प्रतियोगी परीक्षा में बैठे थे तो आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आज का दिन पदोन्नति या अधिक जिम्मेदारी लेने के बारे में अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार विमर्श आरंभ करने के लिए उपयुक्त है। आपको इस बहुत ही अनुकूल दिन का लाभ लेने के लिए अपने सभी प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »