29 Mar 2024, 20:52:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातको का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2019 12:08AM | Updated Date: Aug 24 2019 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप हर किसी पर विश्वास करने के मूड में रहेंगे। इसका नुक्सान यह है की आप किसी ऐसे आदमी के साथ भी अपनी बाते साझी कर सकते हैं जो दिल से आपका भला नही चाहता। इसीलिए पहले इस आदमियो के बारे सही से छानबीन कर लें। अगर आप पिछले कुछ समय से कार्यस्थल या घर पर किसी की बातो से असहमत हैं तो आज दोस्ती का हाथ बढाने के लिए अच्छा समय है।

कर्क स्वास्थ्य और कल्याण- आज का दिन परिवार के साथ बिताने के लिए विशेष रूप से अच्छा है। अपने माता पिता या भाई बहनों के साथ समय बिताएं या अपने लाइफ-पार्टनर के साथ कुछ एकांत समय बित्तायें। अपने बच्चों के साथ किसी मजेदार कार्यकलाप में शामिल हों। अगर काम का दबाव हो भी तो आज तो उसे भी एक तरफ रख ही दें और साथ रहने की ख़ुशी महसूस करें। आपको यह देखकर आश्चर्य होगा कि आप अपने ही परिवार से कितना कुछ सीख सकते हैं।
 
कर्क प्यार और संबंध- मंगल ग्रह आपकी प्रेम की इच्छाओं को जगा रहा है और आपके लड़ने की भावना और आपका विश्वास आपको अपने साथी के साथ या आपके साथी के पास ले जा रहा है। आपके रिश्ते में प्रेम के भाव उसी तरीके से महत्वपूर्ण है जैसे चाय में चीनी की मिठास। आप अपने प्रेम या रोमांस में सर्वश्रेष्ट होते है। संगीत को महसूस करे। सब कुछ उज्ज्वल और रंगीन है। समय अनुकूल है। 
 
कर्क कैरियर और धन- अपने स्वयं के वित्त एवं धन का नियंत्रण लेना आप के लिए अब बहुत महत्वपूर्ण है और आप इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत से डरते नहीं हैं। आज आप बहुत संगठित और अनुशासित हैं और आप बहुत ही व्यावहारिक तरीके से अपने कार्य क्षेत्र और कैरियर के मुद्दों से निपटने के लिए तैयार हैं। आज आप अपने अच्छे काम शुरू करे और एक बहुत ही कम समय के भीतर आप अपने वित्त एवं धन के सकारात्मक परिणाम को महसूस करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »