19 Apr 2024, 12:46:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तुला राशि के जातको का बुधवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 2:38AM | Updated Date: Aug 21 2019 2:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संबंधों में उलझन, दोहरे अर्थों वाली बातचीत तथा गलतफहमियां आज पूरे दिन आप पर हावी रहेंगी। लेकिन इससे किसी नुक्सान की बजाय मनोरंजन की उम्मीद ज्यादा है। इसीलिए इनके बारे में चिंता करने की बजाय अपने मूड को हल्का फुल्का रखें और हो रही घटनायों का आनंद उठायें। यदि आप ऐसा करेंगे तो दिन बहुत खुशगवार गुजरेगा।

तुला स्वास्थ्य और कल्याण- जीवन में कई बार चीजें अपने हिसाब से होती हैं और जब कोई भी चीज अपने हाथ में न हो तो धीरज और शांति से इन्तजार करने के अलावा कोई रास्ता नही बचता। अगर आप बेचैनी तथा अधीरता दिखाएँगे तो आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। किसी हिस्से में दर्द महसूस कर सकते हैं। आराम करें और कोई अच्छा सा, खुश कर देने वाला संगीत सुनें, आपको काफी राहत महसूस होगी।

तुला प्यार और संबंध- आज का दिन प्यार के लिए उपयुक्त है। अपने प्रिय के लिए अपनी प्रशंसा और प्यार का इजहार उसके लिए कुछ स्पेशल करके करें और देखें की दिन कैसे ख़ास बन जाएगा। रोमांस की संभावना है। अगर आप अकेले हैं तो आज आपकी मुलाकात अपने प्यार से हो सकती है या फिर आप अपने किसी करीबी को ही नए सिरे से रोमांटिक तरीके से देख सकते हैं। 

तुला कैरियर और धन- आज के दिन आप अपने आप को प्रौद्योगिकी में पिछड़ा हुआ सा महसूस करेंगे। आपको अपने सहकर्मियों से आगे निकलने के लिए कुछ नयी प्रौद्योगिकी एवं कौशल सीखना होगा। आज आप एक योजनाकार और आत्मा मंथन मुद्रा में रहेंगे। अपने वरिष्ठ सहकर्मियों से मदद लें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »