29 Mar 2024, 11:53:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातको को शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2019 11:43AM | Updated Date: Aug 16 2019 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप सच्चे और ईमानदार लोगों से मिलना पसंद करते हैं। लेकिन आज आपकी मुलाक़ात उनसे होगी जो मुखौटे लगाये रखते हैं। उन्हें पहचानने की कोशिश करें। आपसे जल्दी फैसले लेना समय की मांग रहेगी। किसी भी फैसले को अंतिम रूप देने से पहले अच्छी तरह सोच लें और फैसले लेने तक कोई भी अन्य काम न करें।
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण- आज का दिन आराम के नाम कर दें। काफी संभावना है कि आप आज का दिन खुद की अतिरिक्त देखभाल में बिताएं। अपने लिए एक ब्यूटी सेशन बुक करें या स्पा की सेवाएँ लें, आज यह काफी प्रभावी होगा। आप बहुत जल्दी चमकते हुए और ग्लैमरस दिखेंगे। आपके आसपास सभी लोग आपके इस ब्यूटी और वेलनेस सेशन के बाद आपसे प्रभावित हुए बिन नही रह पायेंगे।
 
कर्क प्यार और संबंध- आपके पार्टनर के साथ छोटी मोटी कहासुनी हो सकती है। हालाँकि ऐसा होना मुश्किल है लेकिन विवाद में पड़ने या चिढने वाले जवाब देने से बचें। आज छोटे मुद्दे भी बेवजह बड़े बन सकते हैं। टकराव की स्थिति न आने दें। आपको अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने और उनके साथ बहुत अच्छा समय बिताने की जरुरत है। आज रोमांटिक ट्रिप पर जाने की बजाय पारिवारिक पिकनिक पर जाना बेह्तर रहेगा। 
 
कर्क कैरियर और धन- हालाँकि आप सावधान और व्यवस्थित है, पर किसी दूसरे के कार्यभार के लिए आप जवाबदेह होंगे। अपने और अपने काम के तरीको पर विश्वास रखे। एक बार में एक काम को सुव्यस्थित तरीके से करे और अगले सप्ताह तक आप चीजों को आकार में वापस पायेंगे। उस समय तक अपने सहकर्मियों के साथ किसी बहस में संलिप्त न हो। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »