28 Mar 2024, 17:23:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिंह राशि के जातको को गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 15 2019 12:53AM | Updated Date: Aug 15 2019 12:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपकी कोई ऐसी निजी घटना है जो आपको रोके हुए है और आपकी तरक्की की राह में बाधा बन रही है। अगर आप खुद को गंभीर मुसीबतों से बचाना चाहते हैं तो इन मुद्दों को सुलझा लें। अपने रिश्तों की महत्ता समझने की कोशिश करें, अपने प्रयासों को रिश्तों की अहमियत देखकर ही निर्धारित करें।

सिंह स्वास्थ्य और कल्याण- सामान्यत आप बहुत स्पष्ट सोचते हैं लेकिन आज अपनी समस्याओं और असुरक्षाओं के चलते तार्किक तरीके से नही सोच पायेंगे इसीलिए आज का दिन कोई नयी परियोजना या किसी नए पार्टनर के साथ काम शुरू करने के लिए बहुत अच्छा नही कहा जा सकता।आपसे आज गलत फैसले लिए जा सकते हैं।इसीलिए भविष्य की कोई भी योजना आज बनाना ठीक नही होगा। आज आराम करें।

सिंह प्यार और संबंध- ग्रहों की स्थिति के कारण आपके रिश्तो में कल कुछ समस्याऐं आई थी, लेकिन आज ये समस्याऐं सुलझती हुई दिखाई देंगी। आप शांत रहेंगे और समस्या को सुलझाने में सक्षम होंगे, हालाँकि कल ये रिश्ता तनाव की परम अवस्था में था। यह एक दूसरे के प्रति अपने प्यार और प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने का समय है। 

सिंह कैरियर और धन- आपकी लंबित कई प्रतिबद्धताएं है जिन्हे आपको आज आसानी से पूरा करने के लिए समय मिलेगा, हालांकि आप अपने आप को बेचैन, असावधान और सुस्त महसूस करेंगे। परिणाम के रूप में, आपका कार्य लंबित होता जाएगा, क्योकि आपका ध्यान केंद्रित नहीं है, इसलिए एक दिन की छुट्टी ले और आराम करे। यह काफी हद तक आपके तनाव को दूर करने में मदद करेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »