19 Apr 2024, 05:23:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मेष राशि के जातकों का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2019 1:22AM | Updated Date: Aug 13 2019 1:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपने किसी परियोजना में अपना काफी समय और प्रयास लगाये हैं और आपको अब इसका फल मिलना शुरू हो जाएगा। दूरदृष्टि के साथ साथ आपके दृढ संकल्प और प्रयास भी रंग लाये हैं। आप कुछ नए बदलाव करना चाह रहे हैं, लेकिन वित्तीय बाधाएं हैं। आज आप सीमित साधनों से ही इन कामों को पूरा करने के सृजनात्मक तरीके खोज लेंगे।

मेष स्वास्थ्य और कल्याण- आप आज काफी जोशीले और सक्रिय मूड में हैं। आप पिछले कई दिनों से छोटे मोटे खिंचाव और दर्द कि गिरफ्त में थे, इससे आप मूडी और चिडचिडे से हो गए थे। आज आप उस साड़ी फीलिंग से मुक्ति पाकर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह अनुभव करेंगे। आप अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को गंभीरता से लेने और बेहतर जीवनशैली की ओर मुड़ने के लिए बिलकुल तैयार हैं।

मेष प्यार और संबंध- आज आप अपने प्यार के लिए अपने मन को टटोल कर देखेंगे। पहले आप के प्यार और रिश्तो में बचपना दिखाई देता था परन्तु अब प्रेम और रिश्तो में आप का दृष्टिकोण कहीं अधिक समझदार और परिपक्व हो गया है। अब आप में स्पष्ट रूप से यह विचार विद्यमान होगा की आप इस रिश्ते और अपने साथी से क्या चाहते है और बदले में आप उसे कितना दे सकते है। 

मेष कैरियर और धन- आप एक महत्वाकांक्षी व्यक्ति हैं और अपने सपनों का पीछा करने के साथ, आप सुनियोजित तरीके से अपनी चीजो को रखते है। दूसरे इस तरह नहीं है लेकिन दूसरों को ये न बताये और समय पर सब छोड़ दे। इस भावना को त्याग दे अन्यथा लोगों को ये गलतफहमी होगी की आप उनके जीवन में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहे है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »