29 Mar 2024, 19:04:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मीन राशि के जातको का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2019 1:37AM | Updated Date: Aug 12 2019 1:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगर कुछ लोग आपको नहीं समझ पा रहें हैं तो उन्हें अपना हरेक काम समझाने में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद ना करें। वे कभी नही मानेंगे। आप काफी व्यस्त रहेंगे लेकिन आपको आने वाली जरूरतों के कारण पहले वाली योजनाओं में भी कुछ बदलाव करने पड सकते हैं। स्थिति की मांग के अनुसार कार्य करें।

मीन स्वास्थ्य और कल्याण- आप आसानी से अपना ध्यान कहीं एक जगह नही लगा पाते और इसीलिए ऐसे लोगों की बहुत प्रशंसा करते हैं जो फोकस कर पाने की क्षमता रखते हैं। अब समय आ गया है कि आप भी यह विशेषता सीखकर अपने जीवन में भी कार्यान्वित करें। आपको किसी महत्वपूर्ण काम पर फोकस करने की जिम्मेदारी मिलेगी, इसे हाथ से जाने न दें।सुबह जल्दी उठकर योग करने से भी आपको मदद मिलेगी।

मीन प्यार और संबंध- इस समय आपको अपने संबंधों से एक कदम पीछे हटकर अपने जीवन की बड़ी तस्वीर को ध्यान से देखना चाहिए। आप पायेंगे कि आप एक तरह की भूलभुलैया में फंसे हुए है और इससे आप यह तक भी नही समझ पा रहे कि आप वास्तव में अपने सम्बन्ध से क्या अपेक्षा रखते हैं। यह समय सारे अतिरिक्त कबाड़ को हटाकर अपने सम्बन्ध को स्पष्ट रूप से जांचने का है ताकि आप सही फैसले ले सकें। 

मीन कैरियर और धन- अब आपके करियर में कितनी बाधाएं आती है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्यों की आप उन सब बाधाओं को पार कर जाएंगे जैसे की वो कभी थी ही नहीं। सफलता अब सहजता से आएगी, लेकिन आपको अति आत्मविश्वास की भावना से बचना होगा। आपको ये एहसास करने की जरूरत है की भाग्य की भूमिका भी उतनी ही है जितनी आपकी क्षमता, लेकिन ये जरुरी नहीं की भाग्य हमेशा आपका साथ दे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »