28 Mar 2024, 23:28:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मिथुन राशि के जातको का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2019 1:23AM | Updated Date: Aug 12 2019 1:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यह सोचने और जानने के लिए कि आप अपने जीवन से क्या चाहते हैं, कुछ देर एकांत में बैठें। पिछले कई दिन काफी व्यस्त रहे हैं। इसीलिए आपको अपने उद्देश्यों का फिर से मूल्यांकन करना है और यह भी देखना है की आपके काम किस प्रकार आपके जीवन और संबंधों को प्रभावित कर रहे हैं। यात्रा संभावित है, हालाँकि हमारा सुझाव यह है कि किसी रोमांचक ताबड़तोड़ यात्रा के स्थान पर शांतिपूर्वक अपनी छुट्टियाँ बिताएं।

मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण- इस समय आपको अपने मन की बात सुननी चाहिए।आप पिछले कई दिनों से इसे नजरअंदाज करते आ रहें हैं कि आपका दिमाग आपको क्या कहने की कोशिश कर रहा है ताकि कोई आपको वहमी न समझ ले लेकिन अगर आप अपने दिमाग को थोडा सा खोलें तो पायेंगे कि यह असंभव नही है। आप यह तो हमेशा से जानते हैं कि आपको करना क्या है। आज यह पक्का हो जाएगा कि आप यह अपने दम पर आराम से कर सकते हैं। जैसे ही आप अपना पहला निर्णयात्मक कदम उठाएंगे आपका सारा मानसिक तनाव ख़त्म हो जाएगा।

मिथुन प्यार और संबंध- आज अपने साथी के साथ बाहर जाने का उपयुक्त समय है। इस समय का कुछ हलकी फुलकी बातो से आनंद ले। किसी तरह की प्रतिबद्धता से बचे। साथ ही साथ अपने साथी की भावनाओ को तोलने की कोशिश न करे। आपका साथी भी जश्न के मूड में है और किसी तरह की प्रतिबद्धता से बचने की मुद्रा में है। हालाँकि अभी सब कुछ थोड़ा जल्दबाजी होगी। आपका ये रिश्ता बहुत गहरा हो कर फ़ैल सकता है या एक सिटी की तरह बजने के बाद टाय टाय फिस हो सकता है। अच्छे समय का आनंद उठायें। 

मिथुन कैरियर और धन- आपकी वित्तीय स्थिति में लगातार वृद्धि दिख रही है और आगे भी इसमें सुधार की संभावना है, परन्तु आप ऐसा महसूस करेंगे की आपके नियंत्रण से परे स्थितियां आपकी उत्पादकता और काम करने की क्षमता को प्रभावित कर रही है, लेकिन आपका डर निराधार हैं। यहां तक कि आपके वरिष्ठ अधिकारी इस चीज़ को समझते हैं और आपके हालातो के साथ हमदर्दी भी रखते है और आपके काम में समर्थन भी करेंगे। सहयोगी भी आपको सहयोग करेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »