29 Mar 2024, 14:39:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कुंभ राशि के जातकों का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2019 2:12AM | Updated Date: Aug 10 2019 2:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज कर्म में आपका विश्वास और पक्का हो जाएगा।आप यह मान लेंगे कि कर्म का फल अवश्य मिलता है। आप दूसरों की तकलीफ समझते हैं। आप सबसे आगे चलते हुए अपने व्यक्तित्व की उदारता की भी नोट करेंगे। कोई आपसे मदद मांगेगा।प्रियजनों के साथ छोटी-मोटी यात्रा कर सकते हैं।
 
कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण- आप इस समय शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत शक्तिशाली हैं। इसीलिए जो आपका लक्ष्य है उसे अब पाने की कोशिश करें।केवल अपने लुक्स के प्रति ही जागरूक न रहें। अपने आसपास लोगों से उन समस्याओं के बारे में भी बात करने की कोशिश करें जो आपको एक्सरसाइज करते वक्त होती हैं। इससे आपको कई तरह के समाधान प्राप्त होंगे, जो आपको सबसे अच्छा लगे उसे अपना सकते हैं।
 
कुंभ प्यार और संबंध- आपको अपने पार्टनर के धीरज की परीक्षा नही लेनी चाहिए। वो आपकी कई बातों को लम्बे समय से सहन करते आ रहे हैं और आपको खुश करने की कोशिशों पर भी आपके ठंडे मिजाज के बावजूद आपसे अच्छा व्यवहार करते रहे हैं। अगर आपको एक बार कुछ बुरा लग भी गया तो भी उन्हें माफ़ कर दें। वो खुद भी अपनी गलतियों से शर्मिन्दा हैं और कभी दुबारा ऐसी गलती नही करेंगे। 
 
कुंभ कैरियर और धन- आज अपने कार्य से संबंधित कारणों से अपने निवास स्थान में परिवर्तन की सम्भावना है। आपको पदोन्नत किया जा सकता है और एक अलग क्षेत्र के लिए स्थानांतरित किया जा सकता है या आप कोई दूसरी नौकरी को ग्रहण कर सकते है। आप एक पेशेवर सलाहकार या अपने किसी करीबी से आज कैरियर से संबंधित सलाह ले सकते हैं। अगर आप इस सलाह पर पर्याप्त ध्यान देंगे तो आप काफी लाभान्वित हो सकते है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »