28 Mar 2024, 16:33:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातकों को शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2019 1:23AM | Updated Date: Aug 9 2019 1:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपकी सोच आज अद्भुत रूप से साफ़ और स्पष्ट है और आज आप अपने कार्यों के आने वाले समय में लाभ का बिलकुल ठीक अंदाजा लगा पायेंगे। इसीलिए आज का दिन आपके रास्ते में आने वाले अवसरों और निवेश का मुलांकन करके किसी सही निर्णय पर पहुंचने के लिए बिलकुल ठीक है। आप आज अपने आसपास के लोगों में से भी अपने शुभचिंतकों को पहचान पायेंगे।

कर्क स्वास्थ्य और कल्याण- आज ऑफिस के काम के दबाव से आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। आप अच्छी तरह से सो नही पायेंगे।सोने जाने से पहले, थोडा ध्यान लगायें और खुद को शांत मनोदशा में रखें। आप धीमे और मधुर गाने सुनना चाहेंगे। कमरे में अँधेरा रखें और तापमान भी ठीक रखें ताकि अच्छी नींद ले पायें। सोने से पहले एक गिलास गरम दूध पीयें।

कर्क प्यार और संबंध- ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी बन रही है कि आपको काफी मुश्किल वक्त से गुजरना पड़ सकता है लेकिन यह समय वास्तव में इतना बुरा नही होगा।आप हाल फिलहाल ही किसी की और आकर्षित हुए हैं लेकिन आप दोनों ही एक दुसरे को अभी अधिक महत्व नही दे रहे। आप उनके बारे में सोचते हैं और अगर आप छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज कर सकें तो यह आपके लिए जिंदगी का यादगार रिश्ता बन सकता है। 

कर्क कैरियर और धन- आपको काफी समय से अपने सहकर्मियों की मदद मिल रही थी परन्तु अब समय ये मदद लौटने का है। अब आप अपने किसी सहकर्मी की मदद कर सकते है जिससे आपकी स्थिति आपके कार्यालय में और ददृढ़ता से मजबूत होगी और आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। हो सकता है आज आपको देर तक कार्य करना पड़े पर ये आपके लिए सहायक ही सिद्ध होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »