19 Apr 2024, 11:02:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृषभ राशि के जातकों को शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2019 1:22AM | Updated Date: Aug 9 2019 1:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप जो भी कुछ शुरू करेंगे, उसमे चाहे कितनी ही बाधाएं आयें, आपको सफलता मिलनी तय है। दिन के अंत तक आप दूसरों से फिर से बेहतर सम्बन्ध बना पायेंगे। अपनी प्रकृति में एक जरुरी बदलाव लायें-हर सम्बन्ध में केवल अधिकार जताने की कोशिश में ना रहें।सबको बराबरी का दर्जा दें और आपको भी बदले में सबसे प्यार मिलेगा।

वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण- आप काफी सख्त है और अपने खाने और एक्सरसाइज के मामले में हद से गुजर जाते हैं। यह भी ध्यान रखें कि अपने शरीर को सामान्य से अधिक तकलीफ देने से और भी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं, इसीलिए शांति से ही आगे बढ़ना ठीक होगा। आपको यह सब करना शुरु में थोडा सा अजीब लगेगा लेकिन आप कर पायेंगे अगर आप अपने शरीर को उसकी सामान्य सीमा से अधिक तकलीफ देना बंद कर दें तो यह समझ लें कि आलसी हों और किसी चीज क एलिए ऐसे पागल होना दोनों ही ठीक नही हैं।

वृषभ प्यार और संबंध- आज आपको अपने पार्टनर से बात करने के लिए काफी धीरज से काम लेना होगा। अगर शांति बनाये रखनी है तो सोच समझकर बोलें। छोटी मोटी कहासुनी भी गंभीर रूप धारण कर सकती है। हालाँकि, ऐसा कभी कभार ही होता है। इसे अधिक तूल न दें, अगर देंगे तो तो जीवन की किसी अच्छी चीज को खो देंगे। आज चुप्पी साधना सबसे बेहतर रहेगा। 

वृषभ कैरियर और धन- हालाँकि आपको अपने कार्य स्थल पर हास्य और आनंद लेने की कला आती है परन्तु अब आप पूरी तरह से अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। आप आज एक गैर जरुरी कार्य में भी गंभीर मुद्रा में रहेंगे। एक सहयोगी की सुस्ती और लापरवाही के कारण आप उसका काम अपने लिए कर सकते है। इसलिए आप पर कुछ अनुचित कार्य का दबाव आज बन सकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »