29 Mar 2024, 03:01:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कुंभ राशि के जातकों का गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2019 1:53AM | Updated Date: Aug 8 2019 1:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यह सही समय है जबकि आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकलकर अपने आस पास की स्थितियों और अपनी स्थिति को ध्यान से समझना है। आप अपने विभिन्न कर्तव्यों को पूरा करने के लिए बहुत भागदौड़ करते रहे हैं। अब आप अपनी क्षमता भर इन्हें पूरा कर चुके हैं, अब आराम से बैठकर अपने प्रयासों और मेहनत का आनंद उठाने का समय है।

कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण- आप आज कुछ अंतर्मुखी सा महसूस करेंगे और अपनी खुद की भावनाओं का निरिक्षण करेंगे। आपको किसी आंतरिक भावना से यह भी महसूस होगा कि अब कुछ बदलाव की जरुरत है। इसके नकारात्मक परिणामों को भी ध्यान में रखें, इससे कुछ भी ठीक नही होगा। इसीलिए अपनी भीतरी शांति बनाये रखकर केन्द्रित रहें।
 
कुंभ प्यार और संबंध- आज आप विशेष रूप से आशावादी और कूटनीतिक महसूस कर रहे हैं, इसलिए आप अपने परिवार या अपने रिश्ते कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सक्षम होंगे। आपका साथी आपके बारे में गलत सोच सकता है और लंबित पड़ी कुछ शिकायत के साथ आ सकता है, लेकिन आप सहानुभूति तरीके से आसानी से इस समस्या को सुलझा लेंगे, जिससे की आपका रिश्ता और मजबूत होगा । 
 
कुंभ कैरियर और धन- आप इस समय परिस्थितियों के गहन अर्थ को समझने की कोशिश में रहेंगे। आप हाल ही में अपने पुरे किये गए कार्यो की समीक्षा करेंगे और अपने काम को और बेहतर बनाने के तरीके पर गौर करेंगे। हालांकि वित्तीय प्रबंधन आपके लिए मुश्किल साबित हो सकता है। आपके लिए धन संचित करना मुश्किल होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »