17 Apr 2024, 03:27:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनु राशि के जातकों का गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2019 1:53AM | Updated Date: Aug 8 2019 1:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप बहुत साहसिक अनुभव कर रहे हैं और अपना रास्ता खुद बनाने के लिए तैयार हैं। आप अपनी इच्छाशक्ति से सब मुश्किलों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। आज आपकी तरक्की को कोई नही रोक सकता।इसीलिए अपने सभी मुश्किल काम आज करने की योजना बनाएं, सफलता आपके कदम चूमेगी।

धनु स्वास्थ्य और कल्याण- आपका शारीरिक स्वास्थय तो पिछले कुछ समय से अच्छा है लेकिन मानसिक तनाव बढ़ रहा है, आपको जल्दी से जल्दी इसका समाधान खोजना चाहिए। करियर सम्बन्धी कुछ बदलाव भी आपको करने चाहिए, नही तो इस सारे तनाव का आपकी सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा। आप राहत के लिए कुछ तकनीक और व्यायाम अपना सकते हैं, स्वास्थ्यकर भोजन से भी काफी अंतर दिखेगा।
 
धनु प्यार और संबंध- आज इस बात की संभावना है कि आपसे संपर्क नही हो पायेगा। आज का दिन नए या पुराने संबंधों के लिहाज से भी अच्छा नही है। संबंधों की बजाय आप खुद का विश्लेष्ण करने में ही व्यस्त रहेंगे जिससे लोग यह समझ सकते हैं कि आप नही चाहते कोई भी आपको डिस्टर्ब करे। फिर भी आप किसी पुराने दोस्त से फोन पर बातें कर सकते हैं या आपका पहले का कोई करीबी आपसे मिलने आ सकता है। 
 
धनु कैरियर और धन- अगर आप अपनी क्षमता से कार्य करने की कोशिश करेंगे, तो आपके प्रयासों को उदारता से पुरस्कृत किया जाएगा, तो अपने काम और जिम्मेदारी पर ध्यान केंद्रित करे। आपकी ओर से की गयी कोई लापरवाही आप के लिए भारी पड़ सकती हैं, हालांकि दिन मौद्रिक लाभ के लिए शुभ है। आपका पिछला निवेश आपको अच्छी आमदनी दे सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »