25 Apr 2024, 10:28:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातकों का गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2019 1:53AM | Updated Date: Aug 8 2019 1:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अपने स्वतंत्र विचारों को अभिव्यक्त कर दें लेकिन आवाज को नीची रखें। पुरानी बातों में उलझे रहने के स्थान पर बदलाव के लिए जो कुछ जरूरी है उसपर फोकस करें। इस समय बेहतर यही होगा कि आप जिनके साथ रहते हैं उनके साथ विवादों में पड़ने की बजाय विवादों से दूर ही रहें।
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण- आज आपको यह अनुभव होगा कि खुश रहना काफी हद तक शारीरिक स्वास्थ्य पर निर्भर करता है और अगर आप अपनी सेहत के लिए हानिकारक आदतों में लगे रहे तो आप किसी भी चीज का आनंद नही ले पायेंगे। आज का दिन उन बदलावों को दिनचर्या में शामिल करने के लिए बहुत अच्छा है जो आपको फिट रहने के लिए जरुरी हैं। इसीलिए आज ही उन्हें अपनाने का संकल्प लें।
 
वृश्चिक प्यार और संबंध- आप जितनी भी कोशिश कर रहे है, लेकिन आपका साथी आप पर ध्यान नहीं दे रहा है। ये समय अपने कृत्यों से उसे संतुष्ट करने का है। आप घर जल्दी आये और हो सके तो अपने साथी के लिए खाना बनाये। अपने कमरे को प्रकाश व् मोमबत्तियों से सजायें। अपने साथी को ये दर्शायें की प्यार आपकी नस नस में है। आपका साथी इस बात को समझेगा। अगर आप अपने साथी से दूर है तो दूरभाष के द्वारा उससे संपर्क साध सकते है। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन- आज के दिन आपको अपनी आर्थिक समस्याओ से निजात पाने के लिए एक व्यवहार्य समाधान मिल सकता है और उसे लागू करने के लिए उचित दिशा में आप पहला कदम उठायेंगे। पिछले कुछ समय से धन की समस्याओं ने आप की नाक में दम किया हुए था परन्तु अब आप काफी हद तक इस पर काबू पा पाएंगे हालाँकि ये कदम कुछ मुशिकल हो सकता है परन्तु अंत में आप सही निर्णय लेंगे जो की काफी हद तक आपकी आर्थिक समस्याओं से आपको मुक्ति दिलाएगा और आप आर्थिक समस्या से बाहर आ पायेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »