20 Apr 2024, 08:56:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तुला राशि के जातकों का गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2019 1:53AM | Updated Date: Aug 8 2019 1:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज के दिन आपका भाग्य आपके साथ है। आज आप ऐसा भी कुछ कर सकते हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी ना हो। आपके सभी प्रयासों में भाग्य आपका साथ देगा। आपको पता है कि मेहनत से ही सफलता मिलती है। अभी तक आपका भाग्य आपके साथ नही था, लेकिन आज आप अपने समर्पण की बदौलत कुछ भी हासिल कर पायेंगे।

तुला स्वास्थ्य और कल्याण- आपको अपने दिमाग को सख्ती से आदेश देकर यह सिखाना होगा कि आपको केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक चीजें ही खानी हैं और आपको हर रोज सुबह उठकर एक्सरसाइज जरुर करनी ही हैं। यकीन मानिए यह आपकी जिन्दगी का बहुत अच्छा अनुभव होगा।अगर जरुरत पड़े तो खुद से अकेले में पूछें-आप कैसे हैं। इससे आपको खुद का ध्यान रखने में मदद मिलेगी।
 
तुला प्यार और संबंध- आज आपको थोडा खुलना पड़ेगा। अपने साथी के साथ रोमांस और छोटी छोटी खुशियाँ देने वाल वक्त बिताएं, आज के दिन गंभीर मुद्दों को उठाकर एक तरफ रख दें। वास्तव में आपका सम्बन्ध काफी प्रगाढ़ है। आपको इस समय का प्रयोग कुछ हलके फुलके और मनोरंजक कार्यकलापों के लिए करना चाहिए। ऐसा करते हुए भी एक दुसरे के साथ रहने का आनंद लें। 
 
तुला कैरियर और धन- आज का दिन आपके लिए काफी हद तक उत्तम रहेगा। कुछ मुश्किल कार्य जो की आपने समय पर छोड़ दिए थे उन्हें पूरा करने का भी ये उचित समय है। आज के दिन आप अपने सारे रुके हुए कार्य अपनी उम्मीद से ज्यादा पूरा कर पायेंगे और सारा काम का भोज आज खत्म हो सकता है। आज आप में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा जो आस पास के सहकर्मी को सकारात्मक रूप में प्रभावित करेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »