19 Apr 2024, 09:24:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिंह राशि के जातकों का गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2019 1:48AM | Updated Date: Aug 8 2019 1:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप कुछ उलझे हुए से रहेंगे। आप कोई महत्वपूर्ण काम शुरू करने के लिए भी उतावले हैं। परन्तु आज प्रतीक्षा करना और कोई महत्वपूर्ण काम शुरू न करना ही ठीक होगा। शाम तक उलझन खुद कम हो जायेगी। दिन बाधारहित गुजरेगा। यात्रा कर सकते हैं, सार्वजनिक परिवहन से देर हो सकती है। दूसरे विकल्प खुले रखें।

सिंह स्वास्थ्य और कल्याण- आपको अब धीरे धीरे यह बात समझ में आ पा रही है कि आपको अपने खाने के पैटर्न और अपनी जीवनशैली में कुछ बहुत बड़े बदलाव करने की जरूरत है लेकिन आप इस बारे में संदेह के कारण कोई पक्का निर्णय नही ले पा रहे। आज आपके सारे संदेह दूर हो जायेंगे और आप एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए आवश्यक सभी कदम उठा पायेंगे। आपको इस बारे में अपने आसपास रहते किसी आदमी से प्रेरणा भी मिलेगी।

सिंह प्यार और संबंध- इस समय आपको अपने परिवार से वित्तीय मांगों की सूची मिल सकती है। ये आपके परिवार के प्रति आपकी प्रतिबद्धता है और आपको उन्हें पूरा करना होगा। आपको ये समझने की जरूरत है, की ये आपको अत्यधिक लगे लेकिन ये वास्तव में उचित है। लेकिन चिंता न करो, क्योंकि आप सभी की उम्मीदों को पूरा करने में सक्षम हो और ये चीज़ आपके रिश्तो को और गहरा करेगी। 

सिंह कैरियर और धन- आज का दिन काम और कार्य क्षेत्र के हिसाब से काफी हद तक शांत रहेगा। आज का दिन घटनाओं रहित रहेगा जिससे की आपको अपने व्यस्त कार्यक्रम में से थोड़ी राहत मिलेगी जिसके तलाश आपको काफी समय से थी। इस समय की आप सराहना करे और इसे मनोरंजन में बिताये और उन खुशनुमा पलो को भी याद करे जो अपने अपने कार्य क्षेत्र में महसूस किये है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »