25 Apr 2024, 21:43:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

नाग पंचमी के संयोग में आज श्रावण सोमवार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2019 2:39AM | Updated Date: Aug 5 2019 2:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि अर्थात नाग पंचमी के संयोग में आज श्रावण मास का तीसरा सोमवार श्रद्धालुओं द्वारा मनाया जाएगा। श्रावण मास एवं सोमवार का दिन पूर्णत: शिव को समर्पित माना गया है तथा पंचमी तिथि पर नागों का स्वामित्व है। नाग भगवान भोलेनाथ के आभूषण माने गए हैं अतः श्रावण मास सोमवार के संयोग में नाग पंचमी शिव पूजन तथा अनिष्ट ग्रह निवारण हेतु विशिष्ट महत्त्व की हो गई है। 20 वर्ष पूर्व 16 अगस्त 1999 को श्रावण सोमवार के अवसर पर नागपंचमी तिथि का संयोग बना था। इसके पश्चात 21 अगस्त 2023 को पुनः नाग पंचमी का पर्व श्रावण मास के सोमवार के दिन मनाया जाएगा। आज पंचमी तिथि सूर्योदय से प्रारंभ होकर दोपहर 3:55 तक व्याप्त रहेगी। आज हस्त एवं चित्रा नक्षत्र में भगवान भोलेनाथ और नाग पंचमी का पूजन समवेत किया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि श्रावण मास की मध्यान्ह व्यापनी पंचमी तिथि नाग पूजन हेतु विशिष्ट मानी गई है अतः मध्यान्ह काल में नाग पंचमी का पूजन किया जाना शास्त्र सम्मत माना जाएगा।
ज्योतिष विद राजेश साहनी रीवा
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »