19 Apr 2024, 15:19:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सावन के तीसरे सोमवार पर बन रहा है ये शुभ संयोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2019 12:17PM | Updated Date: Aug 4 2019 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

5 अगस्‍त को नागपंचमी का त्‍यौहार मनाया जाएगा...इसी दिन सावन का तीसरा सोमवार पड़ रहा है। इस बार तीसरे सावन सोमवार पर बहुत अच्छा संयोग बन रहा है, क्‍योंकि इस दिन नागपंचमी और सावन सोमवार का शुभ संयोग है। जिस कारण से यह सावन सोमवार खास हो जाता है। इसके आलावा इस दिन शुभ नक्षत्र हस्त नक्षत्र भी है। यह नक्षत्र चंद्रमा का नक्षत्र जाता है। इस दिन पूर्ण तिथि है, सोम का नक्षत्र हस्त भी विद्यमान है और सिद्धि योग के साथ-साथ वर्ष की श्रेष्ठ पंचमी यानी नाग पंचमी भी है। इस कारण से सोमवार को बहुत ही सौभाग्यशाली दिन माना जाता है। 
 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ही हस्त नक्षत्र की राशि कन्या मानी जाती है जिसके स्वामी बुध माने जाते हैं। जिसके कारण यह संयोग बहुत ही सौभाग्यशाली कहा जा सकता है। कला, ज्ञान, विवेक आदि के लिये यह नक्षत्र बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस नक्षत्र के लोग बुद्धिमान होते हैं, एक दूसरे की मदद करते हैं लेकिन किसी भी बारे में फैसला लेने में इन्हें मुश्किल होती है। असमंजस के शिकार होते हैं।
 
व्यवसाय में इनकी ज्यादा दिलचस्पी होती है और अपना काम निकालना जानते हैं। इन्हें हर तरह की सुख-सुविधाएं मिलती हैं और जीवन में भौतिक आनंद हासिल कर लेते हैं। सावन का यह शुभ संयोग भगवान शिव की पूजा करने वाली विवाहित महिलाओं को अच्छा दाम्पत्य सुखी जीवन और अविवाहितों को सुयोग्य वर मिलने के योग बन रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »