25 Apr 2024, 18:44:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मकर राशि के जातकों का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2019 2:25AM | Updated Date: Aug 4 2019 2:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्थितियां और घटनाएं इस प्रकार बदलेंगे कि आपको पहले से सोच समझकर लिया गया एक फैसला बदलना पड़ सकता है। आपको जीवन में आने वाली चीजों के प्रति अधिक जिम्मेदार रवैया अपनाना होगा। आप अपने पहले तय किये गया कार्यक्रम के अनुसार नही चल पायेंगे क्योंकि आपको कुछ अप्रत्याशित घटनाओं के कारण अपना कार्यक्रम बदलना पड़ सकता है। इस अप्रत्याशित घटना के कारण आपके छोटी अवधि के लगभग सभी कार्य प्रभावित होंगें।

मकर स्वास्थ्य और कल्याण- आप पिछले कुछ समय से अपनी अंतरात्मा की आवाज को उपेक्षित करते आ रहें हैं जो आपको स्वस्थ जीवन के तरीके अपनाने के लिए कह रही है। आप हमेशा से जानते हैं कि क्या करना सही है लेकिन कर नही पा रहे थे, आज आप इसपर ध्यान देंगे। आज आप अपना पूर्ण रूप से विश्लेष्ण करेंगे क्योंकि अब आप और अधिक लापरवाही के मूड में नही हैं। ऐसी योजना बनाएं जिसपर आप चल पायें।

मकर प्यार और संबंध- आप अपने सम्बन्ध में एक बहुत ही नाजुक मोड पर खड़े हैं और आज आपकी सोच-विचार में असामान्य स्पष्टता रहेगी। आप भावनाओं में बहे बिना बिलकुल साफ़ सोच पायेंगे कि आप फ़िलहाल कहां हैं और यहा से आपको कहां जाना है। आप यह भी आसानी से समझ पायेंगे कि आपकी जिन्दगी जिस रास्ते पर फिलहाल है आप उससे खुश हैं या नही, उसे बदलना है या नही।

मकर कैरियर और धन- आप अपने करियर की एक बड़ी सफलता के कगार पर खड़े है। ये आपके निर्णायक निर्णय पर निर्भर करेगा की आप इसे किस दिशा में ले जाना चाहते है। इसके लाभ और हानि पर आपको विश्लेषण करने की जरूरत है। आपका निर्णय आपके जीवन को प्रभावित करेगा और अगर आप सही विकल्प का चुनाव करते हैं, तो आपकी आय में अगले कुछ दिनों में काफी वृद्धि होने की संभावना है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »