25 Apr 2024, 15:10:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिंह राशि के जातकों का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2019 2:24AM | Updated Date: Aug 4 2019 2:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप आज किसी अपराजेय शक्तिपुंज के समान महसूस करेंगे और किसी भी विरोध पर आसानी से विजय हासिल कर लेंगे। आज का दिन उस काम को करने का बहुत अच्छा दिन है जो आप काफी समय से करने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि आज आपको कोई नही रोक सकता। आज का दिन अपने सबसे महत्वपूर्ण काम करें,सफलता आपके कदम चूमेगी।

सिंह स्वास्थ्य और कल्याण- आपमें अब सभी बाधाओं और चुनौतियों से पार पाने के लिए पर्याप्त ऊर्जा है जो आपके सामने आने वाली हैं। हालाँकि कुछ ऐसे भी मुद्दें हैं जिनमे आपका काफी समय और ऊर्जा लग जायेगी। इससे आप बहुत थके हुए और तनावग्रस्त सा महसूस कर सकते हैं। इसके लिए पहले ही तैयार हो जाएँ और अपना मनपसंद खाना पकाकर रखें जिसका आनंद आप सारा काम करने के बाद उठा सकते हैं।

सिंह प्यार और संबंध- आप दूसरों की बात सुनने के लिए तैयार हैं और आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जो जिंदगी और प्यार के बारे में दुनियाभर की बातें करता है। आपकी किस्मत अच्छी है। इस आदमी के साथ आपका रिश्ता जिंदगी भर के लिए बन सकता है। इस आदमी से अधिक मिलने की योजना बनाएं और जब भी जरुरत हो, इनकी मदद लेने में न हिचकें। 

सिंह कैरियर और धन- आज आपका ध्यान कही भटक सकता है, और आपको लगेगा की आप अपने कार्यों को समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे। परिणाम स्वरुप आप अपने कार्यो में पीछे रह सकते है। इसका सबसे अच्छा समाधान है की आप कार्य से एक दिन अवकाश ले और बाहरी गतिविधियों में एक दिन बिताए। यह आपको ऊर्जा से भरेगा और आप नए उत्साह के साथ अपने लंबित कार्यों को निपटने में सक्षम हो जायेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »