20 Apr 2024, 13:28:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातकों का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2019 2:24AM | Updated Date: Aug 4 2019 2:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपकी एकाग्रता और विचारशक्ति इस समय अपने चरम पर है और इसीलिए आप अपने आसपास के लोगों की स्थिति के बारे में और भी संवेदनशील हैं। इससे आपको पिछले कुछ मतभेद सुलझाने में मदद मिलेगी। आप किसी ऐसे व्यक्ति के सम्पर्क में आ सकते हैं जिससे आप काफी पहले अलग हो गए थे। यह समय आपसी मतभेद भुलाकर आगे बढने का है, व्हाहे इसके लिए आपको कुछ झुकना ही क्यों न पड़े।

कर्क स्वास्थ्य और कल्याण- अपने आपको फिटनेस कार्यक्रम की आदत डालने के लिए काफी समय दें।पिछले कई महीने से आपके दिमाग में यह बनात आई हुई है कि आपको अपने स्वास्थ्य को ठीक रखना है लेकिन आपको यह समझ नही आया है कि ऐसा आप कैसे कर पायेंगे अब आप इसके बारे में सक्रिय हो गए हैं और आप सही समय पर अपने स्वास्थ्य को ठीक कर ही लेंगे।

कर्क प्यार और संबंध- अगर आप किसी रोचक और खुशमिजाज आदमी को डेट करना चाहते हैं तो आपको अपने रूटीन में बदलाव लाना पड़ेगा नही तो आपका सम्बन्ध फिर से उसी नीरस स्तर पर पहुंच जाएगा। आपको अपनी लव लाइफ में बदलाव लाने के लिए खुद को अन्दर से बदलना पड़ेगा। अगर आप सिर्फ अपनी ड्रेसिंग भी बदल लें तो आपको अंदाज भी नही है कि आपमें कितना खुशनुमा बदलाव आ जाएगा। 

कर्क कैरियर और धन- आप में लोगों के जीवन में एक फर्क लाने एवं उनकी सहायता का भाव रहेगा। आप धर्मार्थ कार्य में शामिल हो सकते है जो की आपका समय और प्रतिबद्धता को छीन सकता है। आपको ये निर्णय लेना होगा की धर्मार्थ कार्यो से जुड़े रहकर कुछ करना चाहते है, जिससे आपके वित्तीय स्थिति पर प्रभाव पड़े या वापस अपने कार्य क्षेत्र से जुड़कर धन की वृद्धि करना चाहते है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »