28 Mar 2024, 16:06:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कुंभ राशि के जातकों का शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2019 2:42AM | Updated Date: Aug 2 2019 2:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काफी समय से जिन्दगी एक ही ढर्रे पर चल रही है,कुछ मजेदार भी नही हो रहा। अपनी नीरस जिंदगी में कुछ साहसिक गतिविधि शामिल करें। अपने पसंदीदा पर्यटन स्थल पर जा सकते हैं या कहीं भी बाहर घूम आयें। महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने के लिए कुछ समय तक खुद को कुछ सामाजिक और निजी गतिविधियों से दूर कर लें ताकि एकाग्रता से काम कर पायें।

कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण- स्वास्थ्य सम्बन्धी छोटी तकलीफ हो सकती हैं। आपको हलकी सी ठंड या सिरदर्द महसूस हो सकता है। हालाँकि यह अधिक देर तक नही रहेगा लेकिन आपको इससे कमजोरी सी महसूस हो सकती है। इसीलिए आज बहुत सारे काम करने की योजना न बनाएं। खूब आराम करें और शांति से रहें, इससे आप जल्दी ही बिलकुल ठीक महसूस करेंगे।

कुंभ प्यार और संबंध- जीवन के अन्य पहलुओं से बाहरी तनाव और कार्य का तनाव आपके रिश्ते की स्थिति को प्रभावित करेगा। अगर आप अपने रिश्तो की एहमियत को समझेंगे और अपने कार्य क्षेत्र और अपने रिश्तो को अलग अलग रखेंगे तो काफी हद तक इस तूफान का आप आसानी से सामना कर लेंगे। आपका साथी आज काफी हद तक एक सहायक की भूमिका में आपके लिए रहेगा, लेकिन इस तथ्य और अपने साथी की उपयोगिता को जानने में आपको काफी लम्बा समय लग जायेगा। 

कुंभ कैरियर और धन- आज आप सबसे बड़े ग्राहकों में से एक के साथ अपने सौदे को अंतिम रूप दे सकते है। उनके साथ एक लंबी अवधि के अनुबंध पर आप हस्ताक्षर करने के लिए आगे बढे। ग्राहक वित्तीय संसाधनों से परिपूर्ण है, जिससे की आपके कार्यालय पर वित्तीय बोझ कम होगा। आपको अगर ग्राहकों से और सौदे लेने है तो आपको अपने सामान्य ज्ञान का अच्छा परिचय देना होगा और साथ ही साथ उन्हें एक अच्छी व्यापारिक सेवा देनी होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »