26 Apr 2024, 04:12:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मकर राशि के जातकों का शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2019 2:42AM | Updated Date: Aug 2 2019 2:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन सृजनात्मक प्रवृति के लोगों के लिए बहुत अच्छा साबित होगा। आपके हुनर और कार्यों दोनों की ही प्रशंसा होगी। अपने कार्य के लिए धन प्राप्ति भी संभव है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपके लिए समय अच्छा है और परीक्षा से डरने के स्थान पर उसका सामना करना बेहतर होगा।

मकर स्वास्थ्य और कल्याण- आज खूब शारीरिक मेहनत वाले काम करें। आपको बहुत जल्दी ऐसा कोई काम करने के लिए बुलाया जाएगा जिसमे इतने शारीरिक स्टैमिना की जरुरत पड़ेगी कि आपने कभी सोचा भी न होगा कि आपमें इतना स्टेमिना हो सकता है। आज थोडा कम खाएं नही तो पेट की समस्याओं के साथ साथ और दिक्कतें भी हो सकती हैं। आपको तनाव को दूर भागने के लिए सांस से जुड़े व्यायाम करने चाहिए।

मकर प्यार और संबंध- आप जैसा रोमांटिक पार्टनर चाहते थे, आपकी उस इच्छा में अब कुछ बदलाव आ गया है, ऐसा आपको लगेगा। आप अभी बनावटी सा रोमांस कर रहे हैं लेकिन अब आप इसके बारे में गंभीरता से सोचना शुरू कर देंगे और रोमांस में अपने हमसफ़र को तलाश करने की कोशिश करेंगे। इससे आपको कुछ समस्याएँ हो सकती हैं क्योंकि अच्छे हमसफ़र इतनी आसानी से नही मिलते लेकिन आप इन सब चुनौतियों के लिए भावनात्मक रूप से तैयार हैं।

मकर कैरियर और धन- आप कुछ मिलनसार नए लोगों या विदेशी प्रतिनिधियों से आज के दिन मिल सकते हैं। स्वतंत्र रूप से उन लोगों के साथ संवाद करे और जितनी उपयोगी जानकारी इकट्ठा कर सके करे क्योकि यह आपकी परियोजना के पूरा होने में आप के लिए बहुत मददगार साबित होगा। किसी भी विचलित करने वाले परिदृश्य से परेशान न हो जो की आपके वरिष्ठ सहकर्मी ने आपके लिए बनाया हो।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »