25 Apr 2024, 10:05:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातकों का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 2:41AM | Updated Date: Jul 21 2019 2:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप आज आसानी से सब काम करके जीवन के स्कोप को बड़ा कर सकते हैं। अपनी एकाग्रता बनाएं रखें और अपनी सारी ऊर्जा उसमें लगा दें, ऐसा कुछ भी किसी को न कह बैठें, जो आपको भावनात्मक उलझन में फंसा दें। बिजनेस का विस्तार हो सकता है या पहले से खुले आउटलेट्स को नया रूप दे सकते हैं।

वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण- आपको ऐसी किसी बीमारी के अस्पष्ट लक्षण महसूस हो सकते हैं जो आपको आज से पहले कभी नही हुई। रात से पहले आपको यह पता चल जाएगा कि यह क्या है। आप को खुद पर और अपनी जरूरतों पर ध्यान देना चाहिए। दरअसल यह समय आपके लिए खुद को संवारने के लिए बिलकुल ठीक है। अपने आपको जितना आकर्षक बना सकते हैं, बनाएं।
 
वृश्चिक प्यार और संबंध- आपको अपने पार्टनर के धीरज की परीक्षा नही लेनी चाहिए। वो आपकी कई बातों को लम्बे समय से सहन करते आ रहे हैं और आपको खुश करने की कोशिशों पर भी आपके ठंडे मिजाज के बावजूद आपसे अच्छा व्यवहार करते रहे हैं। अगर आपको एक बार कुछ बुरा लग भी गया तो भी उन्हें माफ़ कर दें। वो खुद भी अपनी गलतियों से शर्मिन्दा हैं और कभी दुबारा ऐसी गलती नही करेंगे। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन- अपने हाल फिलहाल इसलिए धन खोया क्यों की आपने अविवेकपूर्ण तरीके से जल्दी पैसे देने वाली मृगतृष्णाओ वाली परियोजनाओं में पैसे लगाया। इस तरह की और परियोजनाओं आपके समक्ष आएगी लेकिन आपको अपने विवेक का इस्तेमाल करना है अन्यथा आप वित्तीय परेशानी में फँस सकते है। आपको अपने निवेश के निर्णय चरणबध्द तरीके से लेने है और विशेषज्ञों की राय के अनुसार आगे बढ़ना है पर आपकी आदत है की सिर्फ खाली प्रस्तितुकरण एवं चमकती हुई चीज़ की तरफ भाग पड़ते है जो की आपको छोड़नी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »