25 Apr 2024, 17:36:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि के जातकों का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 2:36AM | Updated Date: Jul 21 2019 2:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप दृढ निश्चय वाले इंसान हैं और आप एक बार कोई काम शुरू कर दें तो पूरी मेहनत से उसे पूरा करते हैं। आप औरों के कहने पर नही जाते, आप वह भी करने की क्षमता रखते हैं जो दुसरे कभी नही कर सकते, इसीलिए आप उनसे आगे हैं। अपना यह नजरिया हमेशा बनाये रखें तो आप उन मंजिलों पर भी पहुँच सकते हैं जो दुसरे सोच भी नही सकते।

कन्या स्वास्थ्य और कल्याण- आपको आज गिरकर छोटी-मोटी चोट लग सकती है या आपको एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं। छोटी-मोटी दुर्घटना की भी आशंका है। आपको अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी।इसके अतिरिक्त दिन में कुछ विशेष नही होगा।आप किसी से स्वास्थ्य केंद्र में मिलने जा सकते हैं। यह समय अपनी जीवनशैली में कुछ ऐसे बदलाव करने के लिए बिलकुल ठीक है जिनकी आपको लम्बे समय से जरूरत है।
 
कन्या प्यार और संबंध- अगर आपको लगता है कि आपको रोमांटिक सम्बन्ध अथवा आकर्षक होने के मामले में कम आंका जाता है तो अब समय आ गया है कि आप इस बारे में कुछ करें। यह कल्पना करने की कोशिश करें कि आप कैसे दिखना चाहते हैं और कैसे पार्टनर बनना चाहते हैं। इससे आपको यह तय करने में मदद मिलेगी की आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए किस रास्ते पर चलना है। जीवन में आने वाली हर चीज को लेकर सहज रहें। 
 
कन्या कैरियर और धन- आज सितारे उन लोगों के पक्ष में है जो की अचल संपत्ति में या निर्माण व्यवसाय में हैं। यह संपत्ति खरीदने के लिए एक अच्छा समय है। आज एक लघु एवं अच्छे सौदे का अवसर आपको घर की खरीद में मिल सकता है। इस क्षेत्र में किया गया निवेश अब आपको फल देगा। अच्छे परिणाम के लिए आप आज अचल संपत्ति में निवेश शुरू कर सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »