29 Mar 2024, 07:38:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनु राशि के जातकों का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 1:48AM | Updated Date: Jul 20 2019 1:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आलस के कारण अपने दिन को बिगड़ने न दें। अपनी प्राक्रतिक रचनात्मक ऊर्जा को बाहर निकालें और फिर आपका दिन आराम से अच्छा जायेगा। आपको अपने स्वास्थ्य और अपने निजी जीवन में भी व्यवस्था को बहल करने की आवश्यकता है। विकर्षित करने वाली चीजों पर ध्यान ना दें और वही कार्य पूरी एकाग्रता से करें जो आपके लिए लाभकारी हों।

धनु स्वास्थ्य और कल्याण- आपके आसपास कोई आज बीमार अनुभव कर रहा है, आपको उसकी काफी देखभाल करनी पड़ सकती है लेकिन चिंता न करें। आपके उसकी मदद करने से आपका भी कुछ अच्छा ही होगा। आपको आज छोटे-मोटे संक्रमणों से सावधान रहना होगा। आपके लिए अपनी खुद की या किसी करीबी की छोटी छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरंदाज करना भविष्य में महंगा साबित हो सकता है।
 
धनु प्यार और संबंध- आज का दिन अपने परिवार के साथ बिताएं। आप परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम भी पूरा कर सकते हैं। अपने बच्चो को खिलाने या उनकी मनपसंद जगह पर पिकनिक के लिए ले जाएँ। अपने माता-पिता या बहन -भाइयों के साथ भी समय बिता सकते हैं। शाम को रोमांस और अन्तरंग मुलाकात के नाम कर दें। आप आज अपने पार्टनर की भावनाएं गहराई से टटोल सकते हैं। 
 
धनु कैरियर और धन- आपके कार्य क्षेत्र या करियर में परिवर्तन आने के संकेत हैं। अगर आप अपनी नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे है, तो आज आपके अंतिम कदम उठाने की संभावना है। हो सकता है की आप अपना प्रशिक्षण संस्थान भी खोले जो की आप लंबे समय से करना चाहते थे। इस प्रक्रिया में, आपको कुछ जोखिम भी लेने पड़ सकते है, पर ये भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »