19 Apr 2024, 09:58:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि के जातकों का बुधवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 1:14AM | Updated Date: Jul 17 2019 1:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपकी एकाग्रता और विचारशक्ति इस समय अपने चरम पर है और इसीलिए आप अपने आसपास के लोगों की स्थिति के बारे में और भी संवेदनशील हैं। इससे आपको पिछले कुछ मतभेद सुलझाने में मदद मिलेगी। आप किसी ऐसे व्यक्ति के सम्पर्क में आ सकते हैं जिससे आप काफी पहले अलग हो गए थे। यह समय आपसी मतभेद भुलाकर आगे बढने का है, व्हाहे इसके लिए आपको कुछ झुकना ही क्यों न पड़े। 

कन्या स्वास्थ्य और कल्याण- आज गृहों की स्थिति आग से दुर्घटना की आशंका जता रही हैं। रसोईघर में काम करते हुए या बिजली के उपकरण पर काम करते हुए अतिरिक्त सावधानी रखें। वास्तव में, आज आपको सब गरम चीजों तथा आग के आसपास सावधान रहना चाहिए। आप अपने तनाव के कारण चिडचिडे से रहेंगे जिसका असर दूसरों के साथ आपकी बातचीत पर दिखाई देगा। 
 
कन्या प्यार और संबंध- पिछले कुछ दिनों से आप अपने कैरियर और नौकरी के मुद्दों में व्यस्त है, जिसकी वजह से आपने अपने परिवार और प्रेम प्रसंगो की उपेक्षा की है। इसलिए, समय की मांग है की जीवन के इन पहलुओं को आप प्रमुखता दे। आप इन मुद्दों की तरफ भी ध्यान आकृष्ट करे अन्यथा भविष्य में समस्या आ सकती है। 
 
कन्या कैरियर और धन- हास्य की आपकी भावना आपकी सबसे बड़ी संपत्ति है, अपने आप को और अपने वरिष्ठ अधिकारियों के बीच की खाई को पाटने के लिए यह सबसे उपयुक्त है। बोले गए कठोर शब्दों को अपने दिल में न रखे बल्कि ये कठोर शब्द के बारे में सोचे क्यों की ये बोले गए कठोर शब्द ही आपको आगे ले जाने में मदद करेंगे। आज अप्रत्याशित स्रोतों से धन प्राप्ति के संकेत है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »