इस साल का चंद्र ग्रहण 16-17 जुलाई को है। इस बार आषाढ़ मास की पूर्णिमा यानी गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण हो रहा है। भारत के अलावा आस्ट्रेलिया, अफ्रीका, एशिया, यूरोप और दक्षिण अमेरिका में ये ग्रहण नजर आने वाला है। इस बार पूरे तीन घंटे ग्रहण काल रहने वाला है उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में लगने वाला यह ग्रहण धनु राशि में होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य की माने मंगलवार,16 जुलाई 2019 की रात को 1.31 बजे से ग्रहण शुरू हो जाएगा। इसका मोक्ष 17 जुलाई की सुबह करीब 4.31 बजे होगा। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब गुरू पूर्णिमा वाले दिन चंद ग्रहण पड़ रहा हो। इससे पहले 12 जुलाई, 1870 को पहले भी गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण हुआ था। उस वक्त चंद्र ग्रहणशनि, केतु और चंद्र के साथ धनु राशि में स्थित था।
चंद ग्रहण का समय- आपको बता दें कि चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरु होने से 9 घंटे पहले ही शुरु हो जाता है। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 16 जुलाई दोपहर 1:30 बजे से शुरु होकर 17 जुलाई सुबह 4.31 बजे तक रहेगा।
जानिए किस राशि पर रहेगा इसका पूरा प्रभाव- मेष, वृष, मिथुन, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु और मकर राशि पर चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में इन 8 राशियों को संभलकर रहना होगा।
वहीं, कर्क, तुला, कुंभ और मीन राशि वालों पर इसका अशुभ असर नहीं पड़ेगा।
सूतक से पहले करें पूजा-पाठ- चांद ग्रहण वाले दिन ही गुरु पूर्णिमा है। ऐसे में इस दिन खास पूजा पाठ की पंरपार है। इस दिन आप जिन्हें अपना गुरु मानते है उनकी पूजा की जाती है। ऐसे में याद रखे पूजा 1: 30 से पहले ही कर ले वरना सूतक शुरु होने के बाद आप ऐसा नहीं कर पाएंगे।