29 Mar 2024, 13:55:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनु राशि के जातको का गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2019 12:11AM | Updated Date: Jun 27 2019 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भौतिक सुविधाओं की ओर ध्यान देने के लिए यह काफी अच्छा समय है। अपने सामाजिक जीवन का आनंद उठायें और ऐसे दोस्तों और परिचितों से भी बात करें जिनके सम्पर्क में आप लम्बे समय से नही रहे हैं। आज अपने जाग्रति स्तर में भी बदलाव महसूस करेंगे, जो आपको अचानक ही अनुभव होगा। इस समय अपने मन की बात सुनना ही उचित होगा।

धनु स्वास्थ्य और कल्याण- इस समय आपको अपनी मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आध्यत्मिकता का सहारा लेना चाहिये। ऐसे लोगों को खोजने की कोशिश करें जिनका झुकाव आधात्मिकता की और है। फिलहाल आप या तो मोटापे से परेशान हैं या फिर जीवन की कुछ विशेष घटनाओं से, इसीलिए आप कहीं भी फोकस नही कर पा रहे हैं।
 
धनु प्यार और संबंध- दिन की शुरुआत अच्छी होगी। आपके निजी सम्बन्ध में आपके पार्टनर की ख़ुशी और हंसी की रौनक बिखरी रहेगी। आपने अपनी निजी जिंदगी में मुश्किल दौर देखा है इसीलिए अब आपको अपने पार्टनर के साथ घूमना फिरना और उनके साथ होने का आनंद लेना चाहिए। एक कपल के रूप में खुद पर एक साथ हंसने से आपकी सारी चिंताएं एक साथ गायब हो जायेंगी। 
 
धनु कैरियर और धन- आपके सभी प्रयासों को एक के बाद एक सफलता मिलने के कारण आप को ऐसा लगेगा की आप अजेय हैं। आपको अपने भाग्य के इस लाभ का पूरा फायदा उठाना चाहिए। यह उन सभी परियोजनाओं से निपटने के लिए सबसे अच्छा समय है जिससे आपको निराशा हाथ लग रही थी। आपका अपना आत्मविश्वास और ग्रहों का संयोग आज आपकी कैरियर सम्भंधी सभी बाधाओं को आसानी से दूर करेगा। आप में अति आत्मविश्वास पैदा होगा क्योकि आपके सारे कार्य बड़ी खूबसूरती के साथ क्रियान्वयन हो रहे है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »