19 Apr 2024, 09:04:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातको का गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2019 12:11AM | Updated Date: Jun 27 2019 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपसे सामजिक संपर्कों पर और ध्यान देने की अपेक्षा है। आपके आकर्षक व्यक्तित्व का सबपर प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावे आपको उन लोगो पर भी ध्यान दें जो आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुक्सान पहुंचा रहे हैं। अपनी व्यस्त कार्यशैली के बावजूद सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण- स्वास्थ्य सम्बन्धी छोटी तकलीफ हो सकती हैं। आपको हलकी सी ठंड या सिरदर्द महसूस हो सकता है। हालाँकि यह अधिक देर तक नही रहेगा लेकिन आपको इससे कमजोरी सी महसूस हो सकती है। इसीलिए आज बहुत सारे काम करने की योजना न बनाएं। खूब आराम करें और शांति से रहें, इससे आप जल्दी ही बिलकुल ठीक महसूस करेंगे।
 
वृश्चिक प्यार और संबंध- आपके प्रिय को आज आपकी सहायता और समर्थन की जरुरत होगी। इस समय आपको बिना किसी शर्त अपने प्यार का अहसास उन्हें कराना चाहिए और उनके बारे में कडवा बोलने या उनकी आलोचना करने से बचना चाहिए। आपको अपनी छोटी छोटी शिकायतें और मुद्दे एक तरफ कर देने चाहिए। आप जैसा व्यवहार अब करेंगे उससे आपके रिश्ते पर लम्बे समय तक के लिए प्रभाव पड़ेगा। इसीलिए आपको अब सोच समझकर ऐसे निर्णय लेने हैं जो भविष्य तक के लिए भी उपयुक्त हों। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन- जो लोग सेवा क्षेत्र में हैं, वे अपनी आय में बढ़ोतरी की उम्मीद कर सकते हैं हालाँकि अगर ऐसा नहीं होता है, तो आप खुलकर अपने विचारो को आवाज दे और ये सुनिश्चित रखे की इसे सुना जायेगा। काम का बोझ जो दिन के मध्य में ऊँचा रहेगा परन्तु उम्मीद है कि दिन के अंत तक वह कम होगा। आप अपने एक सुरक्षित भविष्य के लिए एक बीमा पॉलिसी में खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »