29 Mar 2024, 14:50:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

इन चार बातों को हमेशा रखना चाहिए गुप्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2019 11:31AM | Updated Date: Jun 17 2019 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हमारे जीवन में कई बारे कुछ ऐसी घटनाएं घटती है जिसके बारे में शास्त्रों में कहा गया है कि उन घटनाओं को किसी से साझा नहीं करना चाहिए। अगर हम अपने जीवन में यह गलती करते हैं तो इसके कारण जीवन में परेशानी में फंस जाते हैं। कई बार ये हमें जीवन का सबसे बड़ा आघात देकर जाती है। इस कारण से आज हम इस लेख में चाणक्य के दवारा बताई गई बातों के बारे में बता रहें हैं जिनको हमे कभी किसी से कहना नहीं चाहिए।
 
आचार्य चाणक्य का मानना है कि किसी भी शादीशुदा व्यक्ति को अपने आपसी संबंधों के बारे में किसी से चर्चा नहीं करनी चाहिए, ऐसा करने पर लोगो के मन में आपके प्रति गलत भावना घर कर सकती है। ऐसे में कई बार लोग आपको चरित्रहीन समझने लगते हैं। हम लोग जब भी दान करते हैं तो उस दान का कभी बखान नहीं करना चाहिए। अपने द्वारा किए गए दान के बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए। अगर दान के बारे में बता दिया जाता है तो इससे दान का पुण्य फल नहीं मिलता। इस कारण से दान को हमेशा गुप्त रखें।
 
आचार्य चाणक्य का मानना है की कभी किसी को अपने पैसो के बारे में नहीं बताना चाहिए। आज के लोग आपसे तभी तक रिश्ता रखना चाहते हैं जब तक उनके पास पैसा है पैसा ना होने की स्थिति में लोग आपसे दूरियां बनाने लगते हैं। ऐसे में वर्तमान समय में सभी लोग अपना स्वार्थ सिद्ध करने में लगे हुए होते हैं। अगर आपका अपने घर परिवार में विवाह चल रहा है तो इस बारे मे कभी किसी को ना बचाएं पारिवारिक झगड़े के बारे मे लोगो को बताने से आपके दुश्मन इस बात का फायदा उठा सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »