17 Apr 2024, 05:07:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मिथुन राशि के जातको का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2019 12:23AM | Updated Date: Jun 17 2019 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज अपने अपने ही भीतर शक्ति का नया-अद्वितीय श्रोत ढूँढ लेंगे और आपको यह अनुभव होने लगेगा कि आप अपने जीवन में जिन समस्याओं से अब जूझ रहे हैं, उनसे निपटने के लिए आपको किसी भी बाह्य मदद की जरुरत नही है। आप आसानी से खुद ही सब कर सकते हैं, इस बात का अनुभव आपको आज हो जाएगा।

मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण- आज का दिन परिवार के साथ बिताने के लिए विशेष रूप से अच्छा है। अपने माता पिता या भाई बहनों के साथ समय बिताएं या अपने लाइफ-पार्टनर के साथ कुछ एकांत समय बित्तायें। अपने बच्चों के साथ किसी मजेदार कार्यकलाप में शामिल हों। अगर काम का दबाव हो भी तो आज तो उसे भी एक तरफ रख ही दें और साथ रहने की ख़ुशी महसूस करें। आपको यह देखकर आश्चर्य होगा कि आप अपने ही परिवार से कितना कुछ सीख सकते हैं।
 
मिथुन प्यार और संबंध- इस समय यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप अपने सम्बन्ध को निष्पक्ष होकर जांचें। क्या आप इसे अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं ? इस समय आपको पाने पार्टनर की बजाय अपनी भावनाओं पर ध्यान देना चाहिए और उस उलझन को दूर कर लेना चाहिए जो आपको सामान्य रूप से कई बार महसूस होती है। अब आपको फैसला कर लेना चाहिए कि आप अपने सम्बन्ध को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं। 
 
मिथुन कैरियर और धन- आज आप व्ययसायी की तरह सोचेंगे और धन पर नियंत्रण रखेंगे। इसका परिणाम यह होगा की धन तो संचित होगा पर आपके परिवार के खर्चे बढ़ेंगे जिसका उत्तर आपको ढूढ़ना होगा। असुरक्षा की भावना की वजह से आप जरुरत के खर्चो पर भी लगाम लगाने की कोशिश कर सकते है। इस तरह की कृपणता की प्रवृत्ति से आपको बचना होगा क्यों की आपका धन प्रवाह सुचारू रहेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »