20 Apr 2024, 02:12:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि के जातको के लिए गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2019 12:32AM | Updated Date: Jun 13 2019 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपको अपनी आरामदायक स्थिति से बाहर आकर कुछ गंभीर प्रयास करने हैं। सावधान रहें कि बिलकुल परम्पराओं के अनुसार चलने से आपको कुछ हासिल नही होगा। गंभीर होकर प्रयास करने से ही आपको बहाव के साथ बहते रहने के स्थान पर जीवन जीने की सही भावना आएगी। यह इस समय आपको मुश्किल जरुर लगेगा, लेकिन अगर एक बार आप यह कर गये तो आपका जीवन ही बदल जाएगा।

कन्या स्वास्थ्य और कल्याण- युवा दिखने का राज किसी सर्जन की चाक़ू में नही है मतलब किसी सर्जरी से युवा नही हुआ जा सकता, इसकी कुंजी अच्छा और संतुलित खाना है। आप पिछले कुछ समय से अपने लुक्स को लेकर काफी चिंतित हैं, लेकिन इसका समाधान काफी आसन है। जंक फ़ूड से दूर रहें, खूब फल-सब्जियां खाएं और बहुत सारा पानी पीयें। बहुत सारे स्वास्थ्य सम्बन्धी उत्पादों के साथ एक्सपेरिमेंट न करें, आपकी सेहत के लिए अच्छा नही होगा।
 
कन्या प्यार और संबंध- आप में सामाजिक ऊर्जा की अधिकता रहेगी और आप अपने साथी के साथ लोगो से मिल सकते है। एकरसता आपके स्वभाव में नहीं है। कुछ नवीन करने की कोशिश करे क्यों की बोरियत आपके सम्भंधो पर हावी होती धिक रही है। व्यावसायिक और कार्य क्षेत्र से संभंधित मामले एक जबरदस्त गति से आगे बढ़ रहे हैं और ऐसा प्रतीत होता है, मानो आप इस बवंडर में फंस गए हैं। आप ध्यान से देखे, आपका साथी किनारे पर आपका इंतजार कर रहा है। 
 
कन्या कैरियर और धन- आज कार्यस्थल पर कई अलग तरह की स्थितियां आपके समक्ष आएंगी और आप इसके लिए बाध्य होगे की आप स्थितियों के अनुसार सही निर्णय लेकर आगे बढे। आज आपके काम की नैतिकता के लिए अतिरिक्त ध्यान देने की जरुरत है। अपने सहकर्मियों के साथ न चलने के कारण कुछ तनाव की स्थितियां सामने आ सकती है, लेकिन अपने मालिक की नजरो में आप आएंगे और उनका भरोसा भी जीतेंगे और इस चीज़ के कारण आपके करियर पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »