28 Mar 2024, 14:09:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृषभ राशि के जातको के लिए गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2019 12:24AM | Updated Date: Jun 13 2019 1:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस समय आपके जीवन में अजीब ही घटनाएँ हो रही हैं। जिससे भी आप मिलते हैं,आपके मन में उसी के लिए कोमल भावनाएं पैदा हो जाती हैं, विशेषत विपरीत लिंग को आप बहुत आकर्षित करेंगे। साथ ही आप उस काम के बारे में भी जागरूक रहेंगे जो आपको दूसरों के लिए घर और कार्यस्थल पर करना है।
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण- सेहत और स्वास्थ्य केवल शरीर की ही अवस्था नही है बल्कि इसका सम्बन्ध मन से भी है। इस बात को समझने के लिए आज का दिन बहुत उपयुक्त है। आज आपको चाहिए कि अपने मन में जमा हुआ सब अतिरिक्त कबाड़ साफ़ कर दें और खुद को शांति से समझकर देखें असंभव को प्राप्त करने का प्रयत्न न करें। इसके स्थान पर जो आपके पास है उसका आनंद लें। आप पायेंगे कि आपको वो संतुष्टि मिल गई है जिसे आप पाना चाह रहे थे।
 
वृषभ प्यार और संबंध- आज का दिन अपने रिश्तो की खटास और कड़वाहट को कम और सही करने का है, लेकिन आप ही को पहला कदम उठाना पड़ेगा। आपको महत्वकांशा और गर्व को पीछे रखना होगा और चीज़ो को खुद अपने हाथो में लेना होगा, अन्यथा आपका रिश्ता एक उथल पुथल सवारी की तरह आगे बढ़ेगा। आज आपका साथी अपना मन सारे सुझावों के लिए खुला रखेगा। 
 
वृषभ कैरियर और धन- हालाँकि आप सावधान और व्यवस्थित है, पर किसी दूसरे के कार्यभार के लिए आप जवाबदेह होंगे। अपने और अपने काम के तरीको पर विश्वास रखे। एक बार में एक काम को सुव्यस्थित तरीके से करे और अगले सप्ताह तक आप चीजों को आकार में वापस पायेंगे। उस समय तक अपने सहकर्मियों के साथ किसी बहस में संलिप्त न हो। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »