19 Apr 2024, 20:38:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मेष राशि के जातको के लिए गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2019 12:20AM | Updated Date: Jun 13 2019 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपकी किस्मत चमकने का दिन है। सितारे कहते हैं कि आज आपको कोई विशेष काम करना पड़ सकता है। आज अपने किसी नजदीकी व्यक्ति को खुश कर दें, आपकी किस्मत का ताला खुल जाएगा। फिर भी आज किसी को उधार ना दें, वापस नही मिल पायेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें आज नही होंगी।

मेष स्वास्थ्य और कल्याण- इस समय आपको अपनी मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आध्यत्मिकता का सहारा लेना चाहिये। ऐसे लोगों को खोजने की कोशिश करें जिनका झुकाव आधात्मिकता की और है। फिलहाल आप या तो मोटापे से परेशान हैं या फिर जीवन की कुछ विशेष घटनाओं से, इसीलिए आप कहीं भी फोकस नही कर पा रहे हैं।

मेष प्यार और संबंध- आप तुच्छ मुद्दों को व्यवस्थित करने के लिए समय नहीं निकाल पाये है और बढ़ते बढ़ते अब उनका ढेर लग गया है। आज आप अपने आप को उलझा हुआ सा महसूस कर रहे है। मामले अब जटिल हो गए हैं और आप ये समझ नहीं पा रहे है की कहा से शुरुआत की जाये। आप आमने सामने बैठकर वार्तालाप करे। दिन के अंत तक आप अपने साथी के साथ बैठकर सहज महसूस करेंगे। 

मेष कैरियर और धन- आज के दिन आपकी प्रतिभा को आपके उच्च अधिकारी पहचानेगें और आपके कार्य क्षेत्र में आपकी काफी प्रशंसा होगी और साथ ही साथ आपको घर में उपहार भी मिल सकता है जो आपके दिन को प्रज्जवलित करेगा और आप इस के हक़दार भी है। आपने अपने करियर को उठाने के लिए बहुत प्रयास किए है जिससे की आपको अपने कार्य की सराहना मिलेगी और अब उनके फल मिलने का समय भी है। आज के दिन आप कुछ महंगी खरीदारी में भी व्यस्त रहेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »